Categories: बलिया

बलिया में फर्जी तरीके से शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

बलिया में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने बस स्टैंड रसड़ा से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी फर्जी तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। इनके पास से शादी का पैसा, आभूषण और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी फर्जी शादी गैंग से जुड़े है। अभियुक्तों में मारकण्डे चौहान उर्फ विकास, कमलेश, कमली, मीना, पूजा और रानी शामिल हैं। अभियुक्त मारकण्डेय चौहान के पास से कुल 6500 रुपया और एक मोबाइल, कमलेश के पास से 6500 रूपये, महिला कमली के पास से एक जोड़ी कान की बाली, एक पैड मोबाइल, महिला मीना के पास से एक नाक की कील, एक चांदी का मंगलसूत्र, एक मोबाइल, महिला रानी के पास से दो साड़ी, पेटीकोट, एक जोडी पायल, 1500 रुपये नगद, एक मोबाइल, महिला पूजा के पास से एक साडी, पेटीकोट और एक गुलाबी रंग का सूट तथा एक सफेद पन्नी मे आठ बिछिया, एक अंगूठी और एक मोबाइल बरामद किया गया है।

आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि फर्जी शादी में मीना देवी सास का रोल, पूजा दुल्हन का रोल और रानी साली का रोल अदा करती थी। जबकि कमली दादी का रोल, कमलेश ससुर का रोल अदा करता था। वही मारकण्डे चौहान शादी में अगुआ का फर्जी रोल अदा करता था। सभी आरोपी लोगों को फर्जी शादी कर अपने जाल में फंसाते थे। इन्हें गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक संदीप यादव, हेड कांस्टेबल तरूण वर्मा, कांस्टेबल कुलदीप गौतम, नेहा सिंह, सुनयना देवी आदि शामिल थी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago