बलिया निवासी युवक की करेंट की चपेट में आने से मौत, गुजरात में हुआ हादसा

गुजरात के अहमदाबाद में करेंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक बलिया के रहने वाला था। युवक की मौत की ख़बर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। युवक के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक, युवक निखिल राजभर स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 का निवासी था। वो गुजरात के जनपद अहमदाबाद में केमिकल कम्पनी काम करता था। रविवार को करेंट के चपेट में आने पर उसकी मौत हो गई। इस घटना की जानकारी लगने पर परिजनों पर दुखों का पहाड़ टुट गया।

वहां कार्यरत मृतक के रिश्तेदारों के सहयोग से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर  पोस्टमार्टम कर परिजनो को सौंप दिया। रिश्तेदारों ने वही अंतिम संस्कार कर दिया। बता दें कि रामाशंकर राजभर के 4 बेटे हैं, उनमें से एक निखिल था। निखिल की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

42 minutes ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 week ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago