बलिया स्पेशल
बिल्थरारोड में अल्ट्रासाउण्ड की जांच हो रही फर्जी? CMO ने भुगतान को जायज ठहराया
बलिया
गर्भवती महिलाओं के लिए लागू सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जच्चा बच्चा की सुरक्षा की दृष्टि से गर्भवती महिलाओं (हाई रिस्क) का प्रत्येक माह की 9 तारीख को होने वाला निःशुल्क अल्ट्रासाउण्ड होने पर इस माह ग्रहण लग गया है। बिल्थरारोड सीएचसी पर मंगलवार की अपरांह में अचानक पहुंचे सीएमओ डा. एसपी राय द्वारा गर्भवती महिलाओं की किये गये अल्ट्रासाउण्ड की बैधानिकता पर सवाल खड़ा कर दिया, और अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों के मालिकों से अधीकृत कागजात की मांग भी कर दी। लेकिन सीएमओ राय इस बात का स्पष्ट उत्तर नही दे सके कि इन अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर उनके अस्पताल से किस अधिकार के तहत गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउण्ड कराने के लिए टोकन देकर भेजा गया।
बिल्थरारोड भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. दयानन्द वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं का एक दल सीएचसी सीयर पर पहुंच कर स्थानीय स्पताल की दुर्व्यवस्था सहित दवा की अनुपलब्धता, टीकाकरण के नाम पर अवैध वसूली आदि की शिकायत करने जैसे ही पहुंचा था कि अचानक उसी बीच अल्ट्रासाउण्ड वाले भी मौके पर पहुंच कर एक वर्ष से अपने भुगतान की मांग सीएमओ से की। इसके बाद सीएमओ राय ने अल्ट्रासाउण्ड वालों से अल्ट्रासाउण्ड किये जाने सम्बन्धी कागजात की मांग कर दिया। जिस पर उनकी ओर से बताया गया कि समस्त कागजात सीएमओ कार्यालय में औपचारिकता पूरी कर रखा गया है उन्हे कोई कागजात नही दिया गया है। मौखिक आदेश पर यह कार्य चल रहा था। यही हाल स्थानीय सीएचसी सीयर का रहा है अधीक्षक के मौखिक आदेश पर अस्पताल के टोकन के सहारे एक वर्ष से अल्ट्रासाउण्ड होता आ रहा है।
एक सवाल के जबाब में सीएमओ राय ने भुगतान को जायज ठहराया और कहा कि यह भुगतान का मामला है मैं अपनी नौकरी फंसा कर भुगतान नही करुगां, अब तक जो भी अल्ट्रासाउण्ड किये जा चुके हैं। बस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए गाईड लाईन लेकर भुगतान कराने का काम करुगां। सीएमओ राय ने अपने सीएचसी सीयर के कार्यालय से भी टोकन जारी करने की पुष्टि की।
भाजपा नेताओं ने स्थानीय समस्या व दुर्व्यवस्था के बारे में विस्तार से चर्चा की। नगर के तीन अल्ट्रासाउण्ड केन्द्रों पर पिछले वर्ष के अगस्त माह से अस्पताल के टोकन पर गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउण्ड कराया जाता रहा है। अब भुगतान के लिए उन्हे दौड़ लगाना पड़ रहा है।
बलिया या मऊ में होगा अल्ट्रासाउण्ड-सीएमओ
सीएमओ एसपी राय ने कहा कि इस बार 9 तारीख को (हाई रिस्क) गर्भवती महिलाओं को 108 नम्बर वाहन से बलिया या मऊ भेज कर अल्ट्रासाउण्ड कराया जायेगा। यह पूछे जाने पर कि महिलाओं को आने जाने में परेशानियों का अचानक सामना करना पड़ेगा। जबाब दिया कि अल्ट्रासाउण्ड कराने के लिए यहां औपचारिकता पूरी नही हैं।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


