बलिया जिला अस्पताल बन रहा तीन जिलों का मेडिकल

इन दिनों बलिया के जिला अस्पताल में आजमगढ़ मंडल के तीनों जिले का मेडिको लीगल मेडिकल बनाया जा रहा है। इसकी वजह यह है कि आजमगढ़ और मऊ में रेडियोलाजिस्ट नहीं हैं, जिसे देखते हुए एडी स्वास्थ्य ने ऐसा निर्देश जारी किया है।

जिला अस्पताल के एक्स-रे जांच रूम पर लोड बढ़ गया है। इसका असर यहां के ओपीडी मरीजों पर भी पड़ रहा है। ओपीडी के मरीजों की एक्स-रे जांच प्रभावित हो रही है।

एडी स्वास्थ्य डॉ. नन्दलाल के आदेश के मुताबिक, आजमगढ़ मंडल के आजमगढ़ और मऊ के सरकारी अस्पतालों में रेडियोलाजिस्ट का अभाव है। जिससे इन जिलों का मेडिको लीगल जिला अस्पताल में बनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य कर्मियों की मानें तो आजमगढ़ और मऊ के प्रतिदिन करीब 70 मेडिको लीगल जिला अस्पताल में बनाये जा रहे हैं। करीब सभी का एक्स-रे जांच भी की जाती है। वहीं इंडोर व दुर्घटना से संबंधित करीब साठ मरीजों का भी एक्स-रे किया जाता है। जबकि जिला अस्पताल में एक्स-रे करने की क्षमता महज 25 मरीज की है। ऐसे में एक्स-रे जांच रूम का लोड पहले की अपेक्षा काफी बढ़ गया है।

ओपीडी के मरीजों को बाहर की पैथालाजी पर जांच करानी पड़ रही है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल में ऐसी व्यवस्था करीब डेढ़ माह से चली आ रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारी का इस पर कोई ध्यान नहीं हैं।

शायद यही कारण है कि ओपीडी के गरीब मरीजों को जांच के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में सीएमएस डा एस प्रसाद ने बताया कि एडी स्वास्थ्य के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में मऊ और आजमगढ़ से रेफर होकर आए मरीजों का एक्सरे संबंधी जांच कर मेडिकल बनाया जा रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 week ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 week ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 week ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 week ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 week ago