मनियर (बलिया) मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में वार्ड नंबर 16 के जिला पंचायत सदस्य जयप्रकाश यादव उर्फ जेपी यादव सहित चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई। ये मामला थाना क्षेत्र के धर्मपुरा निवासिनी विधवा मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय ईश्वर दयाल तिवारी की तहरीर पर मनियर पुलिस ने दर्ज किया है ।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके खेत के बीचो-बीच 30 जुलाई को विद्युत का पोल गाड़ा जा रहा था। जिसका मेरे द्वारा विरोध किया गया। जिस पर मेरे ही गांव के जयप्रकाश यादव व उनके भाई लल्लन यादव, बृजेश यादव व सत्येंद्र यादव ने मुझे और मेरे पुत्र इंद्रजीत कुमार तिवारी को सड़क पर धक्का देकर गिरा दिया। तत्पश्चात मारने-पीटने के बाद कहा कि अगर दोबारा खेत की तरफ आ गए तो जान से मार देंगे। जिसके बाद मेरे द्वारा जिला पंचायत सदस्य सहित चारों के विरूद्घ नामजद तहरीर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य सहित चार लोगों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…