Uncategorized
यह है भारत के 5 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन, नंबर एक पर हैं 24 प्लेटफार्म, 600 से ज्यादा …
हेलो दोस्तों भारत एक बहुत बड़ा देश है जहां करोड़ों लोग एक साथ रहते हैं इतने सारे लोग रोजाना किसी ना किसी साधन का प्रयोग करते हैं आज हम आपको बतायंगे भारत के 5 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन के बारे में . जहां लाखों लोग एक साथ अपनी मंजिल तक जाने के लिए रोज आते हैं और रोज यात्रा करते हैं।
नंबर 5 पर है पटना जंक्शन रेलवे स्टेशन। यह भारत के सबसे पुराने रेलवे स्टेशंस में से एक है। पटना रेलवे स्टेशन को 1865 में खोला गया था ।इस स्टेशन पर 10 प्लेटफॉर्म है जहां से 170 से भी ज्यादा ट्रेनें रोजाना गुजरती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रेलवे स्टेशन से रोजाना 300000 से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं। दिन हो या रात हो यहां हमेशा पैसेंजर्स की भीड़ मिलती है ।
नंबर 4पर आता है कल्याण जंक्शन स्टेशन ।यह मुंबई रेल नेटवर्क का प्रमुख रेलवे स्टेशन होने के साथ-साथ मुंबई उपनगरीय रेलवे का तीसरा सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है भले ही इस रेलवे स्टेशन पर केवल 8 ही प्लेटफार्म है लेकिन यहां से रोजाना साढे तीन लाख पैसेंजर्स यात्रा करते हैं और इस स्टेशन से प्रतिदिन 180 ट्रेनें गुजरती हैं ।
नंबर 3पर आता है कानपुर सेंट्रल स्टेशन ।यह स्टेशन उत्तर मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त स्टेशनों में से एक है यहां से हर रोज 280 से भी ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं ।भारत में 5 सेंट्रल स्टेशन है जिनमें से कानपुर सेंट्रल स्टेशन एक है यहां तो सिर्फ 10 ही प्लेटफार्म है फिर भी यहां से 300000 से भी ज्यादा यात्री सफर करते हैं अब आप सोच सकते होंगे कि यहां पर पैसेंजर्स की भीड़ की क्या हाल होगी।
नंबर 2 पर आता है नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यहां की बात करें तो यहां से रोजाना 400 से ज्यादा ट्रेनों की शुरुआत होती है और अगर पैसेंजर्स की बात करें तो यहां से रोजाना 500000 से ज्यादा लोग सफर करने आते हैं स्टेशन पर 16 प्लेटफार्म है इस स्टेशन पर दुनिया का सबसे बड़ा मार्ग इंटरलॉकिंग सिस्टम है।
नंबर एक पर है हावड़ा रेलवे स्टेशन । यह स्टेशन रोजाना आने जाने वाले यात्रियों की गिनती के कारण देश का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन है क्योंकि यहां पर 24 प्लेटफॉर्म है ।यहां से 600 से भी ज्यादा ट्रेनें रोज गुजरती हैं।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





