Uncategorized
दुनिया के 3 ऐसे देश जिनका मिलिट्री बजट सबसे ज्यादा, सऊदी अरब तेज़ी से पंहुचा इस नम्बर…
हेलो दोस्तों आज हम आपको बताएंगे दुनिया के 3 ऐसे देशों के बारे में जो सबसे ज्यादा डिफेन्स बजट रखते हैं । दोस्तों आज के जमाने में जिस देश के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियार है वही सबसे ज्यादा ताकतवर देश माना जाता है और ऐसा होना सही भी है क्योंकि परमाणु हथियार को आज के समय का सबसे भयानक और ताकतवर हथियार माना जाता है। तो दोस्तों आज हम तीन ऐसे देशों के बारे में बात करेंगे जिनके पास सबसे अधिक बजट है और यह देश अगर चाहे तो एक झटके में पूरी दुनिया से इंसानी नस्ल को खत्म कर सकते हैं।
3-सऊदी अरब : दोस्तों सबसे पहले हम बात करेंगे सऊदी अरब के बारे में जिसे शक्तिशाली देशों में तीसरे स्थान पर रखा गया । सऊदी अरब एक ऐसा देश है जिस से युद्ध करने के बारे में कोई भी देश सोच भी नहीं सकता है सऊदी अरब ने अपने रक्षा बजट में पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ोतरी की है वर्तमान समय में अगर देखा जाए तो सऊदी अरब के पास सबसे ज्यादा सैनिक बल मौजूद है जिसके कारण सऊदी अरब दुनिया के 3 सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है।

2-चीन : दोस्तो दूसरे नंबर पर है चीन ।एक वक्त ऐसा था जब भारत और चाइना के पास एक बराबर हथियार हुआ करते थे लेकिन चाइना ने कुछ ही वक्त में इतनी तरक्की कर ली कि आज चाइना शक्तिशाली देशों में दूसरे नंबर पर आ चुका है और भारत 3 शक्तिशाली देशों की लिस्ट से बाहर है हथियारों की बात करें तो चाइना के पास 250 से भी ज्यादा न्यूक्लियर हथियार हैं जो इसे दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बनाती है।

1-अमेरिका : अगर बात नंबर 1 की हो तो अमेरिका का नाम लेना गलत नहीं होगा ।दोस्तों न्यूक्लियर हथियार के मामले में अमेरिका सबसे अधिक शक्तिशाली देश है आज के समय में अमेरिका से युद्ध के बारे में किसी भी देश का सोचना बेवकूफी होगा । अमेरिका के पास लगभग 7700 न्यूक्लियर मिसाइल हैं। एक स्टडी के मुताबिक दुनिया का सबसे खतरनाक हथियार अमेरिका के पास ही है। बात अगर पैसों की हो तो दुनिया के सभी देशों में अमेरिका एक ऐसा देश है जिसने अपने रक्षा बजट में सबसे ज्यादा खर्चा किया है । अमेरिका की वायु सेना को भी दुनिया की सबसे शक्तिशाली वायु सेना बताया जाता है ।यही नहीं अमेरिका के पास सभी प्रकार के बड़े बड़े और खतरनाक हथियार मौजूद हैं जो किसी भी देश को एक झटके में चकनाचूर करने के लिए काफी है।

Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





