बलिया में 255 बेड कोरोना मरीजों के लिए आरक्षित, प्रशासन ने उठाए कई ज़रूरी कदम

बलिया :  बलिया में प्रशासन ने कई ज़रूरी कदम उठाते हुए कोविड अस्पतालों में 255 बेड आरक्षित किए हैं। जहां सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं। कोविड-19 से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता जरूरी है। कोविड के मामले बढऩे के साथ ही जनपद में रेपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) सतर्क हो गई है। जांच के बाद कोविड पॉजिटिव होने की स्थिति में आरआरटी का काम शुरू हो जाता है।

आरआरटी पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सबसे पहले संबंधित के घर का दौरा कर यह तय करती है।  प्रभावित को होम आइसोलेशन में रखा जा सकता है या फिर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है। यह सब देखने के बाद ही आरआरटी सलाह देती है कि आप घर में रहें या फिर अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत है। सीएमओ डा. राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि आरआरटी की सलाह मानें और उसके द्वारा पूछे जाने वाले सवालों के सही-सही जवाब दें। आपका यह सहयोग हमें इस बीमारी से लडऩे में मदद करेगा।

वहीँ जिले में 42 आरआरटी काम कर रही हैं। पॉजिटिव का उपचार शुरू कराने के साथ ही आरआरटी आसपास के घरों में सर्वे कर यह पता लगाने का प्रयास करती है कि किसी पड़ोसी में कोविड के लक्षण तो नहीं हैं।

पड़ोसियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वह आरआरटी को सही-सही जवाब दें और पॉजिटिव आए व्यक्ति और उसके परिवार के साथ कोई भेदभाव न करें।

किसी भी जानकारी के लिए आप निचे दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं 

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago