जिले में सरकारी एंबुलेंस की खस्ता हालत, मरीज के बजाएं एम्बुलेंस को ही खींच रहा एम्बुलेंस

बलिया डेस्क: जिले में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के साथ- साथ एम्बुलेंस की भी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। बिल्थरारोड के सीयर अस्पताल से जुड़े एम्बुलेंस सेवा तो और भी बदतर हो गई है। एम्बुलेंस चालकों की मनमानी और एम्बुलेंस के खस्ताहाल से मरीज व परिजन को समय पर चिकित्सकीय सेवा तक नहीं मिल पाता।

हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गुरुवार की रात तो 102 सेवा की एम्बुलेंस तो ऐसे बीमार पड़ी की 108 की एम्बुलेंस ने उसे करीब 6 किलोमीटर दूर से खींचकर सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों की माने तो प्रसूता महिला को क्षेत्र के तरछापार गांव में 102 सेवा वाली एम्बुलेंस सं. यूपी 32 ईजी 0646 मरीज को छोड़कर रात करीब नौ बजे वापस आ रही थी।

इस बीच मुख्य तरछापार-कुण्डैल नहर के बीच सड़क पर ही एम्बुलेंस खराब हो गई। घंटों प्रयास के बाद भी जब एम्बुलेंस स्टार्ट नहीं हुआ तो मजबूरन एम्बुलेंस चालक की सूचना पर पास से जा रहे दूसरे 108 नं. की एम्बुलेंस ने उक्त खराब एम्बुलेंस को खींचकर नहर के रास्ते से मुख्य मार्ग होते हुए धीरे-धीरे सीयर अस्पताल तक पहुंचाया। जिस पर पत्रकार की नजर पड़ी तो एम्बुलेंस चालक ने अपनी रफ्तार बढ़ा दी किंतु तब तक मामला कैमरे में कैद हो चुका था।

अगले दिन शुक्रवार को एम्बुलेंस का मरम्मत जारी था किंतु गुरुवार को रास्ते में खराब हुए एम्बुलेंस के मामले की चर्चा करने को कोई तैयार ही नहीं था। अस्पताल प्रशासन की माने तो उक्त एम्बुलेंस में अक्सर स्टार्टिंग में समस्या होता रहा है जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है। इस बात से आप यहां अंदाजा लगा सकते हैं कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था कितना चरमरा गई है। जिस पर बहुत गंभीरता से विचार करने की जरूरत है।

सतीश

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago