बलिया – बेल्थरारोड क्षेत्र में 2 लोगों के खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने के आरोप में मुकद्दमा दर्ज किया गया है।
बताया जाता है कि क्षेत्र के उधरन में दो लोग 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव होने के बावजूद दुकान खोल रहे थे । जिसके बाद उनके खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन पर मुकदमा दर्ज किया गया। एसडीएम सर्वेश यादव शुक्रवार की शाम उधरन बाजार में भ्रमण कर रहे थे। उनके साथ सीओ और एसओ भीमपुरा भी थे।
पता चला कि उमेश निवासी मोहम्मदपुर मठिया और रंजीत निवासी लोहता थाना भीमपुरा कोरोना संक्रमित हैं। बावजूद इसके, उमेश अपनी फल की दुकान और रंजीत अपना सैलून खोलकर दाढ़ी-बाल बना रहा था।
इन दोनों को होम आइसोलेट रहने के निर्देश थे। जिसका उल्लंघन करने पर दोनों के विरुद्ध महामारी अधिनियम की संगत धारा के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…