बलिया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया देर शाम तक पूरी कर ली गई। नामांकन पत्रों की जांच को लेकर प्रत्याशियों में काफी गहमागहमी दिखी। धूप में प्रत्याशी व उनके समर्थक ब्लाक कार्यालय में डटे रहे। कलेक्ट्रेट परिसर में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी पर्चा की रखवाली करते दिखे।
18 अप्रैल को नामवापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन किया जाएगा। 26 अप्रैल को मतदान है। जानकारी के मुताबिक जिला पंचायत सदस्य पद के लिए वार्ड नं. 45से अरुण कुमार ने दावेदारी की थी जिनके नामांकन पत्रों के जांच के क्रम में शनिवार को उनका पर्चा खारिज कर दिया गया है।
बताया गया है कि अरुण कुमार छतवां निवासी हैं, जो नवगठित नगर पंचायत रतसर के क्षेत्र के सीमा में है, इसके मद्देनजर उनका पर्चा निरस्त कर दिया गया है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…