बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना इन दिनों फिल्म ‘पैडमैन’ को जमकर प्रमोट कर रहे हैं. सैनिटरी नैपकिन के विषय पर बनी ‘पैडमैन‘ बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बनने जा रही है जो रूस, आइवरी कोस्ट और इराक में उसी दिन रिलीज होने जा रही है, जिस दिन यह भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने यह जानकारी दी.
ट्विंकल ने बुधवार को ट्वीट किया, “पैडमैन न केवल दुनियाभर के 50 देशों में रिलीज होगी, बल्कि यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बनने जा रही है, जो रुस, आईवरी कोस्ट और यहां तक की इराक में भी एक ही दिन रिलीज होगी.”
आर.बाल्की द्वारा निर्देशित ‘पैडमैन’ शुक्रवार को रिलीज होगी. यह असल जिंदगी के एक नायक की कहानी पर आधारित है और मासिक धर्म की स्वच्छता के मुद्दे को संबोधित करती है.
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…