जनहित की समस्याओं पर संघर्ष करते रहेंगे- अखिलेश

समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल की बैठक बुधवर को पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में जनहित के मुद्दों को विधानसभा और विधान परिषद में जोरदार ढंग से उठाने का निर्णय किया गया. बैठक में विधानसभा में नेता विरोधी दल रामगोविन्द चौधरी, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित पूर्व मंत्री बलराम यादव और राजेंद्र चौधरी भी मौजूद थे.

विधायकों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी विधानमंडल दल के नेता अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार द्वारा बजट सत्र में दूसरा बजट पेश किए जाने पर कहा कि बीजेपी को पहले यह बताना चाहिए कि पहला बजट कहां गया? जनता को कोई सुविधा मिली नहीं और बीजेपी सरकार दूसरा बजट ले आई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार को किसानों की कर्जमाफी का ब्यौरा देना चाहिए. सरकार बताए उसने अब तक जो वादे किए उनकी पूर्ति की दिशा में क्या कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा प्रदेश में कानून व्यवस्था का गंभीर संकट है. किसानों की फसल बर्बाद हो रही है. बीजेपी सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है. विद्युत आपूर्ति में कटौती चल रही है. एन्काउण्टर के नाम पर निर्दोषों की हत्या हो रही है.

अखिलेश यादव ने कहा कि जो राजनीति को गंभीरता से लेता है, उसे ही राजनीति में बने रहने का हक है. जनता की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने हमेशा संघर्ष किया है. आगे भी हम सड़क से सदन तक जनहित की समस्याओं को लेकर संघर्ष करते रहेंगे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago