आश्रम में बंधक थीं छह नाबालिग लड़कियां, रिहा कराने गई पुलिस टीम पर हमला

फर्जी बाबा बनकर अय्याशी करने वाले लोगों की पोल खुलने लगी है। इस बार उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक फर्जी बाबा गिरफ्तार हुआ है। उसके आश्रम से छह नाबालिग लड़कियां भी बरामद हुई हैं, जिन्हें गोपीगंज के नारी निकेतन भेजा गया है। बाबा ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर तंबू में आश्रम चलाता था। राजेंद्र प्रसाद के चार चेलों के साथ गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर डीएम और एसपी के निर्देश पर पुलिस ने ग्राम समाज की जमीन पर बने आश्रम को जमींदोज कर दिया।

मामला औराई थाना क्षेत्र के नटवां औरंगाबाद का है। यहां ग्राम समाज की जमीन पर राजेंद्र प्रसाद नामक दबंग व्यक्ति कब्जा कर आश्रम खोल दिया। खुद को बाबा बताकर भोले-भाले लोगो को झांसा देने लगा। आश्रम से संदिग्ध गतिविधियों का संचालन करने लगा। बाबा के कथित आश्रम में कई लड़कियों की भी मौजूदगी रही। इस बीच एक लड़की के परिवारवालों ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बाबा पर लड़की को बंधक बनाने का आरोप लगाया। पुलिस ने लड़की को मुक्त कराया तो बाबा और उनके समर्थकों के बीच टकराव हो गया। सोमवार को बाबा और उसके समर्थकों ने कुछ महिलाओं के साथ सड़क जाम कर दिया। जाम हटाने के लिए पहुंचे पुलिसकर्मियों पर चेलों ने हमला किया तो पुलिसकर्मियों को चोट पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए आश्रम पर धावा बोला तो पता चला कि यहां आधे दर्जन की संख्या में लड़कियां बंधक बनीं हैं। सभी को मुक्त कराने के साथ नारी निकेतन भेज दिया गया। लड़कियों को मुक्त कराने की टीम में अपर जिलाधिकारी राम सिंह, अपर पुत्र अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, एसडीएम केशवनाथ गुप्त, सीओ पवन कुमार, जेई विद्युत, समाज कल्याण अधिकारी, लेबर अधिकारी, बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के अधिकारी शामिल रहे। गांववालों के मुताबिक बाबा आश्रम से संदिग्ध गतिविधियों के जरिए माहौल बिगाड़ने का काम कर रहा था। पुलिस ने बाबा राजेंद्र सिंह पर सरकारी जमीन कब्जा करने और कटिया लगाकर बिजली चोरी करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

7 hours ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago