Categories: मनोरंजन

सस्पेंस से भरी फिल्म में ‘निर्दोष’ ढूंढनें में जी-जान लगा रहे अरबाज खान

अरबाज खान, मंजरी फडनिस, अश्मित पटेल और महक चहल की फिल्म ‘निर्दोष’ इस शुक्रवार यानी 19 जनवरी को रिलीज हो चुकी है। सुब्रतो पॉल और प्रदीप रंगवानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर है। रहस्य और रोमांच से भरपूर इस फिल्म में रोमांस भी कूट-कूट कर भरा है। फिल्म में अश्मित पटेल और महक चहल के रोमांस से भरे सीन हैं। बात करें अगर फिल्म की कहानी की तो फिल्म में चार किरदार हैं जिनके आगे पीछे कहानी घूमती है। फिल्म में अरबाज खान एक पुलिसवाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

अरबाज के किरदार का नाम लोखंडे है। लोखंडे बहुत ही सख्त और ईमानदार पुलिसवाला है। उसका मानना है कि जो पुलिस के डंडे से सीधे नहीं होते उसे लोखंडे सीधा करता है। इस बीच लोखंडे के पास एक मर्डर मिस्ट्री केस आता है। केस को सॉल्व करने के लिए लोखंडे जी जान लगा देता है। उसे इस मर्डर मिस्ट्री में 6 सस्पेक्ट्स मिलते हैं। वहीं इस केस में मंजरी भी फंस जाती है। पुलिस उसे अरेस्ट कर अपने साथ ले जाती है। वहीं कहानी में मोड़ तब आता है जब अश्मित भी कहते हैं कि खून उन्होंने किया है। वहीं इस बीच महक चहल की भी एंट्री होती है और लोखंडे का शक उस पर भी जाता है। लोखंडे के आगे अब बड़ा सवाल यह है कि कत्ल एक और कातिल दो। जबकि दोनों कातिल कह रहे हैं कि कत्ल उन्होंने किसी के साथ मिलकर नहीं किया है।

फिल्म डायरेक्टर प्रदीप रंगवानी की यह पहली फिल्म है जिसे वह डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘निर्दोष’ के माध्यम से वह डायरेक्शन की फील्ड में अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के दो गाने काफी रोमांटिक हैं जिसमें से पहला गाना मंजरी और अश्मित के बीच फिल्माया गया है। तो दूसरा गाना अश्मित और महक चहल के बीच में दर्शाया गया है। मंजरी और अश्मित पर फिल्माए गाने के बोल हैं ‘सइंया रे’।

इस गाने को मोहम्मद इरफान अली और पलक मुच्छल ने अपनी आवाज दी है। संगीत लियाकत अमेरी का है और बोल शकील आजमी ने लिखे हैं। दूसरा गाना है ‘बर्फ सी’ जिसे अश्मित और महक के बीच फिल्माया गया है। इस गीत को अरमान मलिक ने अपनी आवाज दी है। संगीत हैरी आनंद का है जिसे लिखा अमित खान ने है।

‘निर्दोष’ मूवी कास्ट: अरबाज खान, मंजरी फडनिस, अश्मित पटेल और महक चहल
‘निर्दोष’ मूवी डायरेक्टर: सुब्रतो पॉल और प्रदीप रंगवानी

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago