Categories: मनोरंजन

ब्रेकअप के बाद अब रणबीर कपूर के चक्कर में आलिया भट्ट!

2018 बी-टाउन के लिए बहुत से बदलाव लेकर आ चुका है. रोमांस को लेकर हर तरफ अच्छी खबरें सुनाई दे रही हैं. जहां एक तरफ सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड आनंद अहूजा से जल्द ही शादी करने वाली हैं, वहीं एक्ट्रेस श्रिया सरन भी अपने रशियन बॉयफ्रेंड के परिवार वालों से मिलने रशिया पहुंच गईं. लेकिन इस वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में ही एक ब्रेकअप की खबर भी सामने आ गई है. काफी समय से ऑन-ऑफ रिलेशनशिप में रहने के बाद अब आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे से ऑफिशियल तौर पर ब्रेकअप करने वाले हैं. यह बात उनकी दोस्त सोनाक्षी सिन्हा ने एक चैट शो में कही है!

नेहा धूपिया के मशहूर टॉक शो ‘बीएफएफ विद वोग’ में अक्सर कलाकार बहुत संजीदगी से असलियत बोल जाते हैं. ऐसा ही कुछ सोनाक्षी सिन्हा के साथ हुआ. इस शो पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ पहुंची सोनाक्षी ने बहुत बेबाकी से नेहा धूपिया के सभी सवालों के जवाब दिए.

नेहा ने उनसे पूछा, “बॉलीवुड का ऐसा कौन सा कपल है जो साथ तो है लेकिन अपने रिश्ते को कभी नाम नहीं देते?” इस सवाल पर सोनाक्षी ने बिंदास तरीके से कहा, “दीपिका-रणवीर”.

फिर नेहा ने पूछा कि साल 2018 में कौन सी जोड़ी एक दूसरे के नजदीक आएगी? इस बात पर मनीष मल्होत्रा ने कहा, “आलिया और रणबीर”. फिर नेहा से साल 2018 में होने वाले ब्रेकअप के बारे में पूछा. इस सवाल पर सोनाक्षी ने खुलकर कहा कि इस साल आलिया और सिद्धार्थ ब्रेकअप कर लेंगे. हालांकि बाद में वो इसके लिए शर्मिंदा भी नजर आईं.

इन दिनों आलिया और रणबीर अपनी आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ की शूटिंग के लिए लंदन में हैं. इसकी शूटिंग के दौरान इन दोनों की नाज्दीकियां बढ़ने की खबरें आ रही हैं. वहीं आलिया और सिद्धार्थ अपनी पहली फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ के समय से दोस्त हैं और साल 2016 में आई अपनी फिल्म ‘कपूर एंड संस’ के समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

बलिया ख़बर

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago