Categories: बलिया

बलिया में 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या, परिजन बोले- हत्यारों को फांसी हो, हमें जान के बदले जान चाहिए

बलिया के नरही थाना क्षेत्र के कोटवा नारायनपुर गांव में 2 युवकों की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद परिजनों ने आरोपियों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि हमारे बेटों की बेरहमी से हत्या कर दी गई, हत्यारों को भी मौत की सजा मिलनी चाहिए।

जानकारी के मुताबिक, सिकंदरपुर गांव निवासी प्रशांत गुप्ता (23) पुत्र लक्ष्मण गुप्ता व गोलू वर्मा (24) पुत्र कन्हैया वर्मा कनुवान मार्ग पर स्थित लाईसेंसी दुकान से बीयर खरीदने को गए थे। वहां किसी युवक से कहासुनी व मारपीट हो गई। इसी बीच, युवक ने धारदार हथियार से प्रशांत व गोलू पर वार कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
इस घटना के बाद से लोगों में जमकर आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना से गुस्साए सैकड़ों लोगों ने सड़क पर उतर कर चक्काजाम कर दिया है। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

प्रशान्त की बहन ऋष्टि गुप्ता ने कहा, “मेरे भाई को तड़पा कर मारा गया, अब उन हत्यारों को भी तड़पा कर मारा जाए।” वहीं, मृतक की दूसरी बहन शिवानी गुप्ता का कहना था कि हत्यारों को फांसी दी जाए। प्रशान्त गुप्ता की मां का देहान्त पहले ही हो चुका था, और वह चार बहनों का इकलौता भाई था। पिता लक्ष्मण गुप्ता भी अक्सर बीमार रहते थे। प्रशान्त की पत्नी रितु, उनका अबोध बेटा और बेटी अब भविष्य के बारे में चिंता में हैं।

मृतक गोलू वर्मा की मां भी दुख से बेहाल हो गईं और आंसू बहाते हुए बोलीं, “अब हमारा घर उजड़ गया, हम जान के बदले जान मांगते हैं।” गोलू की बहन प्रियंका ने भी हत्यारों को जल्द से जल्द सामने लाने की मांग की। गोलू वर्मा के पिता दुनिया में नहीं हैं। अब गोलू की हत्या ने पांच बहनों और एक छोटे भाई का सहारा छीन लिया। गोलू की बड़ी बहन प्रियंका ने कहा कि हत्यारों को उसी तरह सजा दी जाए।

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक डा. ओमवीर सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago