बलिया में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

बलिया के नरही में डबल मर्डर के मुख्य आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस घटना में आरोपी शिवम राय के पैर में गोली लग गई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 315 बोर मय 2 खोखा कारतूस, 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस, आलाकत्ल 1 टंगारी बरामद किया गया है।

पुलिस टीम बघौता पुलिया के पास मौजूद थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि डबल मर्डर का मुख्य आरोपी शिवम राय रामगढ़/टूटवारी मार्ग की तरफ से पैदल आ रहा  है। पुलिस टीम द्वारा बघौता पुलिया के पास घेराबन्दी कर आते हुए व्यक्ति को बघौता पुलिया के पास रोकने का प्रयास किया गया तो उपरोक्त व्यक्ति के द्वारा भागते हुए पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर तमंचे से जान से मारने की नियत से फायरिंग की गयी।

पुलिस टीम ने अपनी रक्षा में अभियुक्त के पैर में गोली मार दी। इससे आरोपी घायल हो गया। आरोपी ने बताया कि 01 जनवरी 2025 को प्रज्ञा स्कूल बहद ग्राम नरायनपुर के पास अपने साथियों के साथ मिलकर डबल मर्डर की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में ये पूरी कार्रवाई हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुनील चन्द्र तिवारी, उप निरीक्षक नजर अब्बास, अजय साहनी व सौरभ श्रीवास्तव, हेड कां. विजय बहादुर यादव व विश्वरंजन चौबे शामिल रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago