Categories: बलिया

बलिया में नववर्ष को लेकर एसपी ने पुलिस फोर्स के साथ किया रूट मार्च

बलिया में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ओमवीर सिंह ने नव वर्ष 2025 को लेकर पुलिस फोर्स के साथ रूट मार्च किया। मंगलवार रात SP पुलिस बल के साथ निकले और उन्होंने लोगों से बातचीत कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी और  सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया।

एसपी ने कहा कि नव वर्ष खुशियों के साथ मनाएं। कहा कि सीमाओं का अतिक्रमण न करें, अन्यथा की स्थिति में कानून अपना काम करेगा। उन्होंने कहा कि बलिया में एक बात विशेष है कि यहां के लोग नव वर्ष पर मंदिरों पर जाते है। जबकि अन्य जगहों पर विशेष कर लोग होटलों में जाते हैं। इसलिए मंदिरों पर भी पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस के सामने ये चुनौती रहती है कि नव वर्ष का जो हर्षोल्लास है, उसमें व्यवधान न हो। इसके लिए पहले से भी सचेत किया गया है कि मर्यादा के अन्दर नव वर्ष का स्वागत करें। ऐसा न हो कि किसी कानून की चपेट में आ जाएं।

उन्होंने कहा कि लोगों को पहले ही सचेत किया गया है कि अगर होटल आदि जगहों पर कोई कार्यक्रम हो रहा है तो उसकी पूर्वानुमति लेकर ही जश्न का आयोजन किया जाय।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago