Categories: बलिया

यूपी में एक साथ 14 IAS के तबादले, अब रविंद्र कुमार होंगे बलिया के नए डीएम

बलिया उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसी कड़ी में सोमवार को 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए है। इसमें कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। बलिया में सौम्या अग्रवाल का तबादला कर दिया है। अब IAS रवींद्र कुमार बलिया के नए जिला अधिकारी होंगे।

जबकि बलिया की जिलाधिकारी रहीं सौम्या अ​ग्रवाल को बरेली मंडल का कमिश्नर तैनात बनाया गया है। और आबकारी विभाग के विशेष सचिव रविंद्र कुमार प्रथम को जिलाधिकारी बलिया की कमान सौंपी गई है। रविंद्र कुमार उन्नाव जिले के डीएम रह चुके हैं। जिलाधिकारी के रूप में रविन्द्र कुमार ने काफी अच्छे से उन्नाव की देख रेख की है। कोरोना काल की विषम परिस्थितियों के बीच रवींद्र कुमार ने पुलिस,जनता और जनप्रतिनिधि के बीच बेहतर तालमेल स्‍थापित किया।

वहीं प्रमुख सचिव PWD नरेंद्र भूषण को हटाया गया है। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास बनाया है। अजय चौहान प्रमुख सचिव PWD बने रहेंगे। नोएडा, जौनपुर, शामली के DM भी हटाए गए हैं। सुहास एलवाई सचिव खेलकूद विभाग बने हैं।मनीष वर्मा को डीएम नोएडा बनाया है। जसजीत कौर डीएम सुल्तानपुर बनाई गईं। राजेश कुमार निदेशक उद्योग उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अनुज कुमार झा डीएम जौनपुर बनाए गए हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago