बलिया में रेलवे स्टेशन के पास सड़क जामकर दर्जनों वाहनों को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने 14 नामजद और 200 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि शहर के जगदीशपुर आंबेडकर बस्ती निवासी आकाश उर्फ गोदा रावत (35) की बेटे की दवा लेकर वापस घर लौटते समय रेलवे स्टेशन के सामने ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। खबर लगते ही मोहल्लेवासियों ने सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया।
इस दौरान मौजूद लोगों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और दो घंटे तक उत्पात मचाया। इस मामले में पुलिस ने सड़क जाम करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक की पत्नी की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस राजेश कुमार रावत, राधा रावत, पेंटर, सागर रावत, दीपक बासफोर, लाखन बासफोर, लखन रावत, बबुआ रावत, विक्की रावत, धनपाल रावत, राजीव रंजन, मुन्ना रावत और दो अज्ञात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज है।
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…