Categories: बलिया

नितिन गड़करी चुनावी घोषणाएं करते हैं, उनकी बातें सिर्फ हवा-हवाई: अवलेश सिंह

बलिया। बीते दिन यानि 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी बलिया आए। उन्होंने करोड़ों की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की सड़कों जैसे बनाने की बात कही और कई विकास कार्यों की सौगात दी।

केंद्रीय मंत्री के दौरे पर जदयू पार्टी के प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नितिन गड़करी 2016 में भी ऐसे ही बयानबाजी करके गए थे। उस समय वे बलिया की सड़कों को सिंगापुर की तरह बनाने की बात कह गए थे। अब उन्होंने प्रदेश की सड़कों को अमेरिका की तरह बनाने की बात कही है।

अवलेश सिंह ने आगे कहा कि यह बातें सिर्फ हवा-हवाई है, वास्तव में जनता परेशान हैं। जनता को कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही, लोगों को चार गुना की आधे से कम ही मुआवजा मिल रहा है और मंत्री जी हवा-हवाई बातें कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में मौजूद बलिया के जनप्रतिनिधियों ने नितिन गड़करी को तमाम कार्य लिख कर दिए लेकिन उनमें से कोई भी घोषणा नहीं हुई। अवलेश सिंह ने कहा कि बलिया में बायपास बनना था, वो भी नहीं बना। कई जगह की आरसीसी रोड़ अधूरी बनी हुई है। नौरंगा पर गंगा पुल भी नहीं बना। नितिन गड़करी केवल चुनावी घोषणाएं करते हैं, धरातल पर कोई भी काम नहीं होता। जनता को मूर्ख बनाने का काम किया जा रहा है और विकास कार्यों की घोषणा कर वोट बटोरे जा रहे हैं।

2016 में भी नितिन गड़करी ने मंच से खूब चुनावी घोषणा की थी। उन्होंने बलिया में जाम से निजात दिलाने के लिए चंद्रशेखर नगर से भृगु आश्रम तक फ्लाइओवर, फ्लाइओवर के नीचे चंद्रशेखर नगर से भृगु आश्रम तक कंकरीट रोड, गंगा नदी श्रीरामपुर घाट पर पानी जहाज का स्टेशन, सहतवार, बांसडीह, सिकंदरपुर बेल्थरारोड होते हुए सलेमपुर फोर लेन रोड, कांग्रेस भवन बलिया से गड़वार तक फोरलेन रोड़ बनाने की घोषणा की थी। उस समय वर्तमान सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा और बलिया सांसद भरत सिंह का सभी विकास कार्य मंच से ही फाइनल हो गया था। लेकिन बाद में कोई भी काम पूरा नहीं हुआ।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago