Connect with us

बलिया स्पेशल

होर्डिंग हटाने को लेकर नगर पालिका और भाजपा नेताओं में हुई तीखी बहस, वैरंग लौटी टीम

Published

on

बलिया। नगर पालिका परिषद द्वारा चलाया जा रहा अभियान बुधवार को बवाल की भेंट चढ़ गयी। टीडी कालेज चौराहे और भाजपा कार्यालय के सामने होडिंग हटाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नपा प्रशासन के बीच तीखी बहसबाजी हुई। मजमा लगने से करीब दो घण्टे तक टीडी कालेज चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही। मामला बढ़ता देख सीओ सदर और सीओ सिटी के साथ भारी मात्रा में पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। घंटो तक भाजपा नेताओं और पुलिस प्रशासन के साथ नपा अधिकारियों की बहस होती रही। अंत मे मामला जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत हुआ, जिसके बाद सत्ताधारी पार्टी के सामने नपा प्रशासन को बैक फुट पर आना पड़ा और करीब दो घण्टे की मशक्कत के बाद होर्डिंग हटाये बिना नपा की जेसीबी और कर्मचारी वैरंग लौट गयी।

बतादे कि शहर नगर पालिका परिषद द्वारा इन दिनों शहर से अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसीक्रम में नगर पालिका का दस्ता बुधवार की दोपहर टीडी कालेज चौराहा पहुंचा। जहां चौराहे पर लगे बड़े-बड़े होर्डिंग और बैनर देख अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने तत्काल हटाने का आदेश दिया। ईओ के आदेश पर नपा कर्मियों ने चौराहे पर लगे भाजपा नेता नागेन्द्र पाण्डेय और सांसद भरत सिंह के होर्डिंग को निकाल दिया। इसके बाद नपा कर्मी छात्रनेताओं के होर्डिंग उतारने लगे, लेकिन वहां मौजूद छात्रनेताओं ने इसका विरोध करते हुए पहले भाजपा कार्यालय के सामने लगे पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह के होर्डिंग को हटाने की मांग की।

छात्रों के विरोध पर नपा की जेसीबी का मुंह भाजपा कार्यालय की ओर हो गया। जैसे ही नपा का प्रशासनिक अमला भाजपा कार्यालय के सामने पहुंचा वैसे ही वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका साजिश के तहत केवल गरीब और चुनिंदा लोगों को परेशान कर सरकार की छवि खराब करने का प्रयास कर रही है। कहा कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण का कोई स्थायी समाधान न करते हुए केवल लोगों को अनर्थक परेशान कर रही है।

आरोप है कि अतिक्रमण हटाने के लिए नपा बिना कोई पूर्व सूचना के केवल ईओ के दिशा निर्देश पर लोगों को परेशान कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं और ईओ के बीच घंटो बहस चलती रही, इसबीच ईओ के पक्ष में आये पुलिसकर्मियों के साथ भी भाजपा नेताओं की तीखी बहस हुई। मामला इतना बढ़ा कि सीओ सदर और सीओ सिटी के साथ भारी मात्रा में पुलिसबल को मौके पर पहुंचना पड़ा, किन्तु पुलिस और नपा के अधिकारी सत्ताधारी दल के सामने मूकदर्शक बने रहे।

इसीबीच सूचना पाते ही पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पूर्व विधायक और ईओ के बीच भी काफी देर तक बहस होती रही। इस दौरान पूर्व विधायक ने ईओ और नपा की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए साजिश के तहत भाजपा के पदाधिकारियों के होर्डिंग फड़वाने का आरोप लगाया। कहा कि इसकी शिकायत जिला प्रशासन से लगायत मुख्यमंत्री दरवार तक की जाएगी। पूर्व विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से फोन से वार्ता कर घटना से अवगत कराया और आवास पर मिलकर जिलाधिकारी से ईओ की कारगुजारी पर काररवाही की मांग की।

सत्ताधारी पार्टी की हनक और राजनैतिक दबाव के कारण आखिरकार नगर पालिका प्रशासन को अपनी जेसीबी लेकर वैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान करीब दो घंटे तक चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही, जिसे नियंत्रित करने में पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

Published

on

बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।

बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।

तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।

युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।

इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।

Continue Reading

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!