बलिया स्पेशल
महाबीरी झंडा गाड़ने पर हुये विवाद के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
बलिया।
जनपद के रेवती थाने पर शनिवार को महाबीरी झंडा गाड़ने के मशले पर हुई विवाद को लेकर एक पक्ष के सैकड़ों लोग थाना परिसर पर घेर लिया। वहीं मामले का निस्तारण के लिए थानाध्यक्ष ने आगामी 27 अगस्त को एसडीएम बांसडीह एवं सीओ बैरिया की उपस्थिति में करने का आश्वासन दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रेवती थाने पर शनिवार को दो पक्षों के सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। इसी बीच भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे थाने पहुंचे। जिलाध्यक्ष श्री दूबे ने थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह से कहा कि गरीबों, मजलूमों तथा शोषितों के मामले में गम्भीरता से लें। भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलना चाहिए।क्यों कि भाजपा कार्यकर्ता अन्य दलों के कार्यकर्ताओं की तरह दलाली का कार्य नहीं करते हैं। विवाद का कारण 15 अगस्त वाले दिन महाबीरी झंडा गाड़ने को लेकर हुई थी।
कहासुनी के मामले में एक पक्ष के सैकड़ों लोग मय कागजात सहित थाने पहुंचे।
जहां थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने मामले का निस्तारण आगामी 27 अगस्त को एसडीएम बांसडीह एवं सीओ बैरिया की उपस्थिति में करने का आश्वासन दिया। स्थानीय बाजार में दो व्यवसाईयों के बीच चौकी रखने को लेकर विगत एक माह से चल रहे विवाद के मामले में करीब तीन दर्जन से अधिक व्यवसाई थानें पहुंच गये। दोनों पक्षों की सहमति से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के महामंत्री ओंकार नाथ ओझा को दोनों पक्षों के साथ बैठकर मामले के निस्तारण की जिम्मेदारी दी गई।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


