Connect with us

बलिया स्पेशल

सिकंदरपुर- राज्य मंत्री अनिल राजभर बोलें , अब सुहेलदेव के नाम ठगने वालों की दुकाने बंद होगी

Published

on

सिकंदरपुर में भाजपा अति पिछड़ा स्वाभिमान रैली का आयोजन रविवार को जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर द्वारा महाराजा सुहेलदेव के चित्र के समीप द्वीप जलाकर किया गया।

राज्यमंत्री राजभर ने कहा कि रैली की खबर सुनकर हमारे सरकार में शामिल एक गठबंधन के नेता द्वारा बासडीह से लेकर बेल्थरा तक पहरा लगाया गया है ताकि अनिल राजभर की सभा में राजभर समाज के लोग ना जा पाएं। लेकिन उनको मालूम नहीं है कि हम घर घर तक पहुंचने वाले हैं। अनिल राजभर कहीं पोल न खोल दें शायद इसीलिए वह परेशान हैं। अनिल राजभर व बलिया का रिश्ता जन्म-जन्म का है और उसे भगवान ने बनाया है। झूठ धोखा गलत बात बता कर मैं नहीं जा सकता यह मेरी आदत नहीं है। लेकिन महाराजा सुहेलदेव के नाम पर राजभर समाज के गरीबों नौजवानों महिलाओं को ठगने का काम करने वाले नेता केवल अनर्गल बयानबाजी में लगे हुए हैं। आज भी राजभर समाज के लोग गरीबी से जूझ रहे हैं। उनको राजभर समाज का ही एक बेटा महाराजा सुहेलदेव के नाम पर झूठ बोलकर ठगने का कार्य कर रहा है। अनिल राजभर को बच्चा कह रहा है और महाराजा सुहेलदेव के सम्मान को बेचने का कार्य कर रहा है। महाराजा सुहेलदेव 18 वर्ष में ही राजा बन गए थे और 25 वर्ष की उम्र में महाराजा बन गए। मेरी उम्र 33 वर्ष हो गई 3 बच्चे पैदा हो गए लेकिन आज भी गठबंधन के नेता द्वारा मुझे बच्चा कहां जा रहा है। बताया कि गरीबों को संवैधानिक अधिकार हक नहीं मिला तो यह काफी पीछे छूट जाएंगे उनके बारे में गठबंधन के नेता द्वारा नहीं सोचा जा रहा है। अगर वह सोचते तो शायद उनकी स्थिति ठीक हो जाती लेकिन वह तो केवल अपने और अपने परिवार की स्थिति ठीक करने में लगे हुए हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में गरीबों की स्थिति नहीं बदली तो कोई नहीं बदल सकता । अब राजभर समाज गुमराह होने वाला नहीं है अब वह जाग गया है। आज भी राजभर समाज रोटी, कपड़ा, मकान के लिए कागज का टुकड़ा लेकर इधर उधर भटक रहा है। देश के प्रधानमंत्री मोदी ने 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया है। जो अब तेजी से पूरा भी किया जा रहा है। राजभर समाज के लोगों से महाराजा सुहेलदेव के नाम पर धोखा देने वाले नेता को सबक सिखाने की अपील किया। वही चेतावनी भी दिया कि अगर भोली भाली जनता को धोखा देने का काम अभी बंद नहीं हुआ तो एक वर्ष के अंदर दुकान बंद करा कर घर भेजने का काम करूंगा। इस मौके पर सांसद सलेमपुर रविंद्र कुशवाहा, सांसद घोसी हरिनारायण राजभर, जिला अध्यक्ष बिनोद शंकर दुबे, विधायक संजय यादव, धनंजय कनौजिया, पूर्व मंत्री राजधारी, सकलदीप राजभर, दिनेश राजभर, संजय पटेल , रामाशंकर वर्मा, अच्छेलाल यादव, अच्छेलाल राजभर, हरिभगवान चौबे, डॉक्टर सतीश माधव प्रसाद गुप्ता, जनार्दन राजभर,बलदेव राजभर, गणेश प्रसाद सोनी आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामनाथ राजभर तथा संचालन हरिहर राजभर ने किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक गायक विलास राजभर एवं सखी चंद्र राजभर ने किया प्रस्तुत किया।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बलिया स्पेशल

बलिया विधानसभा सर्वे 2027

Published

on

2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।

Continue Reading

featured

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

Published

on

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।

क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।

पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।

सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।

जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।

यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।

फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

Published

on

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।

टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।

टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।

इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!