Connect with us

बलिया स्पेशल

कमिश्नर ने अधिकारीयों को चेताया, कहा- गम्भीरता से शिकायतों का निपटारा करें

Published

on

बलिया। मंडलायुक्त जगत राज ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापरक हो। कुछ मामलों को थाना समाधान दिवस पर भी निस्तारित कराया जाए।

अधिकांश मामलों में प्रयास यही हो कि मौका-मुआयना के बाद ही समाधान निकाला जाए, ताकि शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट हो जाए। मंडलायुक्त सिकंदरपुर तहसील आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। मण्डलायुक्त के आते ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

अधिकांश मामले भूमि विवाद, राशन, पेंशन आदि से जुड़े रहे। आवास योजना, मनरेगा, कोटेदारों द्वारा वितरण में अनियमितता की शिकायत भी छाई रही। मण्डलायुक्त ने आम जनता से जुड़े प्रकरणों को गम्भीरता से लेकर हर फरियादी को न्याय दिलाने के सख्त निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में नवानगर ब्लॉक के सरियांव गांव की शिकायत मिली कि विदेश में नौकरी कर रहे लोगों को मनरेगा मजदूर के नाम पर पैसा भुगतान किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता ने इस मामले में हो रही जांच में भी लीपापोती का आरोप लगाया। कमिश्नर ने जांच अधिकारी बदलने के साथ शिकायत सही मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। चड़वा-बरवां निवासी नितेश सिंह ने अपने गांव में फर्जी इंदिरा आवास आवंटित करने का मामला पकड़ में आने के बाद एक लाख 65 हजार की रिकवरी के सम्बंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत की।

मण्डलायुक्त ने कहा कि तत्काल रिकवरी के साथ दोषी कर्मी पर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए। बनकटा निवासी राजेन्द्र गुप्ता ने सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाने की गुहार लगाई।

इस पर राजस्व व पुलिस की टीम भेज शांतिपूर्ण समाधान के निर्देश दिए। लक्ष्मी गैस सर्विस द्वारा गैस वितरण में अनियमितता की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक को जांच करने को कहा।

विषहर निवासी देवचरन द्वारा गड़े पत्थर को उखाड़ फेंकने की शिकायत को गम्भीरता से लेने का निर्देश एसडीएम-सीओ को किया। खड़सरा निवासी सोनाझरी देवी ने फर्जीवाड़ा करके अपनी जमीन हड़पने की शिकायत की।

इस मामले को भी गम्भीरता से लेकर फरियादी को न्याय दिलाने का निर्देश दिया। डीआईजी विजय भूषण व एसपी श्रीपर्णा गांगुली ने पुलिस से संबंधित मामलों को सुना और मातहतों को कड़े निर्देश दिए।

इस मौके पर विधायक संजय यादव, एसडीएम राजेश यादव, सीओ विजयप्रताप यादव, सीएमओ डॉ एसपी राय, प्रोबेशन अधिकारी केके राय समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

शौचालय निर्माण की प्रगति बढ़ाएं
मंडलायुक्त ने शौचालय निर्माण की प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि अब समय काफी कम बचा है। जियो टैगिंग की स्थिति बहुत खराब है। इसमें तत्काल सुधार की जरूरत है।

रोजाना चार हजार जियो टैगिंग कराना सुनिश्चित की जाए। चेताया कि समय से शौचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो जिम्मेदार बख्शे नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति खराब होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी।

योजना में अनियमितता मिलने पर हो सख्त कार्रवाई
कमिश्नर ने इस बार पर विशेष जोर दिया कि सरकारी योजनाओं में अनियमितता सामने आने पर कड़ी कार्रवाई हो, ताकि वह नजीर बने और ऐसा करने वाले के मन मे भय हो।

विशेष तौर पर विकास विभाग के अधिकारियों को इसके लिए कड़े निर्देश दिए। धरातल पर योजनाएँ पहुँचे। लोगों को महसूस होना चाहिए कि सरकार उनके हित के लिए काम कर रही है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

featured

बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

Published

on

बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

featured

फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन

Published

on

बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।

कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Continue Reading

बलिया स्पेशल

बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ

Published

on

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।

समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Continue Reading

TRENDING STORIES

error: Content is protected !!