रिलायंस जियो दे रहा 10 जीबी फ्री डेटा

भारत के मोबाइल इंटरनेट इंडस्ट्री में तहलका मचाने वाले रिलायंस जियो ने अपने उपभोक्ताओं को एक और तोहफा दिया है। जियो टीवी की लाइव स्ट्रीमिंग के लिए अब यूजर्स को 10GB मुफ्त 4G डेटा दिया जा रहा है। इसके जरिये जियो उपभोक्ता प्रतिदिन मिलने वाले इंटरेनेट डेटा के खर्च होने की चिंता किए बगैर लाइव टीवी चैनल देख सकेंगे। रिलायंस जियो बिना किसी अतिरिक्त कॉस्ट के यूजर्स को लाइव टीवी की सुविधा दे रहा है। लेकिन, टीवी देखने के चक्कर में जियो प्लान के तहत दिए गए डेटा भी बहुत तेजी से खत्म होते थे। ऐसे में उपभोक्ता लाइव टीवी देखने से हिचकते थे। जियो ने यूजर्स की इस चिंता को खत्म करने के लिए 10 जीबी फ्री डेटा देना शुरू किया है। इस डेटा का इस्तेमाल सिर्फ लाइव टीवी एप्प के लिए ही किया जा सकता है। इसका उद्देश्य यूजर्स को बिना किसी बाधा के लाइव टीवी देखने की सुविधा मुहैया कराना है।

माई जियो एप्प में जाकर लें फ्री डेटा की जानाकरी: जियो यूजर्स माई जियो एप्प में जाकर 10 जीबी मुफ्त डेटा के बारे में जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को माई जियो एप्प के माई प्लान सेक्शन में जाना होगा। प्लान डिटेल के नीचे एड-ऑन डाटा का ऑप्शन दिखेगा। डेटा मिलने पर यहां दिखने लगेगा। इसके अलावा इसी सेक्शन में एक्सपायरी डेट और इस्तेमाल डेटा का ब्यौरा भी होगा। बता दें कि फ्री डेटा का इस्तेमाल करने की अंतिम तिथि मार्च अंत है, जबकि जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। कंपनी की ओर से अप्रैल से प्राइम सब्सक्रिप्शन में बदलाव को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। मौजूदा प्लान के तहत यूजर के लिए अन्य मुफ्त सुविधाओं के साथ जियो टीवी एप्प की सुविधा भी उपलब्ध है। जियो टीवी एप्प पर उपभोक्ता 583 चैनल देख सकते हैं। इनमें 39 एचडी चैनल भी शामिल हैं। बता दें कि टीवी एप्प के मामले में जियो का प्रमुख प्रतिद्वंद्वी एयरटेल टीवी है। एयरटेल लाइव के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की सुविधा भी दे रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

7 days ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 week ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 week ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

2 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

2 weeks ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

2 weeks ago