Categories: देश

सरकार ने संसद में बताया- ग्रामीण भारत में 24 फीसदी ग्रेजुएट युवा बेरोजगार

मोदी सरकार ने संसद को बताया की देश में कितने युवा बेरोजगार है।  लोकसभा में सदाशिव लोखंडे के प्रश्न के लिखित उत्तर में श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने सोमवार को यह जानकारी दी। गंगवार ने अपने मंत्रालय की अधीनस्थ संस्था श्रम ब्यूरो की ओर से 2015-16 में ग्रामीण क्षेत्रों में कराए गए सर्वेक्षण के आंकड़े पेश किए। इन आंकड़ों के मुताबिक 18 से 29 वर्ष तक के 2.3 फीसदी अशिक्षित युवा बेरोजगार हैं तो दूसरी तरफ स्रातक या उससे ऊपर तक की पढ़ाई करने वाले युवाओं में 23.8 फीसदी बेरोजगार हैं।

मंत्री ने इस सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि प्राथमिक स्तर की पढ़ाई करने वाले 3.3 फीसदी और माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक की पढ़ाई करने वाले 3.7 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने राज्यवार ब्यौरा भी पेश किया। इसके अनुसार सिक्किम में स्रातक या इससे ऊपर तक की डिग्रीधारकों में 82.5 फीसदी युवा बेरोजगार हैं। इसी तरह लक्षद्वीव में 73 फीसदी, त्रिपुरा में 50.3 फीसदी, झारखंड में 39 फीसदी और हिमाचल प्रदेश में 40.8 फीसदी स्रातक युवा बेरोजगार हैं।

वहीं दूसरी तरफ, सरकार ने सोमवार को कहा कि पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। लोकसभा में कौशलेंद्र कुमार के प्रश्न के लिखित उत्तर में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, ‘‘पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने का कोई प्रस्ताव नहीं है।’’ मंत्री ने कहा कि बिहार में पहले से ही तीन केंद्रीय विश्वविद्यालय- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय और नालंदा विश्वविद्यालय चल रहे हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

19 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago