एनकाउंटर पर बोले डिप्टी सीएम, कहा- अपराधियों को खत्म कर ही होगी ‘राम राज्य’ की स्थापना

यूपी में हो रहे एनकाउंटर पर  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मुठभेड़ का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों को खत्म करना ‘राम राज्य’ की स्थापना की ओर उठाया गया कदम है। ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ के अनुसार, डिप्टी सीएम ने आलोचनाओं को भी खारिज किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश एकमात्र राज्य नहीं है, जिसने कानून-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए व्यापक पैमाने पर कदम उठाया है। हमारी प्राथमिकता उन्हें (अपराधियों) मारना नहीं है, लेकिन यदि हथियारबंद लोग पुलिसकर्मियों पर हमला करेंगे तो उनपर गोलियां चलानी पड़ेंगी। इसका उद्देश्य पापियों का नाश कर शांतिपूर्ण माहौल का निर्माण सुनिश्चित करना है जो राम राज्य है।’

बता दें कि पिछले साल मार्च में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ उत्तर प्रदेश की सत्ता में आई थी। बीजेपी के तकरीबन एक साल के शासनकाल  में 1,240 एनकाउंटर हुए हैं, जिनमें 40 क्रिमिनल्स मारे गए हैं। इसके अलावा 305 घायल भी हुए हैं। राज्य के उपमुख्यमंत्री ने पूछा कि क्या हमलोग यह चाहते हैं कि लोग राइफल लेकर सार्वजनिक जगहों पर खुलेआम घूमें और आमलोगों को धमकी दें? उन्होंने बताया कि हाल में ही संपन्न इनवेस्टर्स समिट में व्यवसायियों ने राज्य सराकर द्वारा उठाए गए कदम के प्रति संतुष्टि जाहिर की थी।

तिरंगा यात्रा का किया समर्थन: केशव प्रसाद मौर्य ने तिरंगा यात्रा का भी समर्थन किया है। उन्होंने इसका राष्ट्रवाद की भावना को जताने की स्वतंत्रता बताते हुए बचाव किया। बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा यात्रा के दौरान सांप्रदायिक तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि, डिप्टी सीएम ने हिंस और हत्या की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उत्तर प्रदेश में अहम पद संभालने के बाद यह सीट खाली हो गई थी, जिसके लिए 11 मार्च को उपचुनाव होना है। मौर्य इन दिनों भजापा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। सपा और बसपा के हाथ मिलाने से उपचुनाव के समीकरण अचानक से बदल गए हैं। इसे देखते हुए राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी किसी तरह का कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago