उत्तर प्रदेश पुलिस का बेहद शर्मनाक चेहरा सामने आया है। बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार को ही हिरासत में ले लिए जाने के बाद लड़की ने खुद को आग लगाकर जान दे दी। पीड़िता के परिजनों ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक शालिनी पर आरोपी युवकों और थाना पुलिस के पक्ष में खुलकर उतरने का आरोप लगाया। पुलिस की गलत कारस्तानी से क्षुब्ध होकर जान देने वाली नाबालिग लड़की के चाचा सुघर सिंह ने सोमवार को फिर दोहराया, “मेरी भतीजी शनिवार सुबह शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी, जहां गांव के ही अजय सिंह और माधव ने उसे पकड़ लिया और सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की। जब हम आरोपियों के घर उलाहना देने गए, तो वे उलटे मारपीट पर उतारू हो गए।”
उसने आगे बताया, “हमने 100 डायल कर पुलिस को सूचना दी और पूरी घटना बताई। लेकिन लमेहटा चौकी प्रभारी पहले दोनों पक्ष को अपने साथ ले गए, बाद में आरोपी पक्ष को कुछ दूर ले जाकर छोड़ दिया और हमें थाने के लॉकअप में तब तक बंद किए रहे, जब तक मेरी भतीजी के आत्मदाह करने लेने की सूचना थाने में नहीं आ गई।” सुघर सिंह ने कहा, “थानाध्यक्ष मेरी भतीजी की मौत की सूचना मिलने के बाद खुद हमें पुलिस की सरकारी जीप से गांव ले गए।”
उन्होंने पुलिस अधीक्षक शालिनी के उस बयान पर तीखी नाराजगी व्यक्त की, जिसमें उन्होंने झूठी कहानी गढ़ते हुए सोमवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि लड़की के भाई ने दो लड़कों के साथ उसे आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने के बाद उसकी पिटाई की और इसी ग्लानि से उसने आत्महत्या की है। एसपी शालिनी की ‘संवेदनहीनता’ पर आक्रोश प्रकट करते हुए सुघर सिंह ने कहा, “एसपी साहिबा सिर्फ इतना बता दें कि जब हमारे खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं था तो बदौसा पुलिस 24 घंटे हमें लॉकअप में क्यों बंद किए रही और मेरी भतीजी के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करें। यदि उसके भाई ने पीटा होगा, तो शरीर पर बाहरी चोटों के निशान तो होंगे।”
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…