Uncategorized
बेल्थरारोड- नव वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
बेल्थरारोड(बलिया)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में नव संवत्सर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पथ संचलन में पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का स्वागत किया गया। जूनियर हाई स्कूल प्रांगण से निकलकर पथ संचलन रेलवे चौराहा, डाक बंगला, बस स्टेशन, त्रिमुहानी होते हुए गंतव्य पर समाप्त हुआ। जूनियर हाई स्कूल के प्रांगण में आयोजित समारोह में आरएसएस के सर संघ चालक डॉ केशव बलिराम हेडगेवार को प्रणाम कर कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह में संघ प्रमुख सुरेश चंद्र हिंदू नव संवत्सर के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय धर्म और संस्कृति में नव संवत्सर का अहम स्थान है। इस दिन डॉक्टर हेडगेवार का जन्म हुआ। इसके साथ ही भगवान राम, वरुण देवता, आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद के जन्मदिन के साथ ही मां दुर्गा की आराधना का पर्व सुखद संयोग है। ऐसे में यह दिन अत्यंत पवित्र और मंगलकारी है। पथ संचलन के रास्ते में पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। भारत माता के उद्घोष से वायुमंडल गूंज उठा। इस मौके पर विधायक धनंजय कनौजिया, पूर्व विधायक भगवान पाठक, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, देवेंद्र गुप्ता, विनय सिंह ,आदित्य नारायण, राजीव नयन, कृष्ण कुमार वर्मा आदि लोग शामिल रहे
Uncategorized
जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा
Uncategorized
जमुना राम महाविद्यालय पहुचें बलिया एसपी ने छात्राओं को दी सुरक्षा की जानकारी
बलिया। जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, चितबड़ागांव में बुधवार 15 अक्टूबर को मिशन शक्ति पंचम चरण के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ। संस्थापक प्रबंधक प्रो. धर्मात्मा नंद, प्रबंध निदेशक ई. तुषार नंद और प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र और बुके देकर स्वागत किया।
एसपी डॉ. ओमवीर सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर 112, 108, 1098, 181, 102, 1090, 1930 और 1076 की जानकारी दी तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त ने की तथा संचालन श्री बृजेश गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।
Uncategorized
माता-पिता की बीमारी से मौत, डीएम पहुंचे बच्चे!
बलिया। नगर के रामपुर महावल निवासी दो मासूम भाई-बहन ऋषभ सिंह (6) और रितिका सिंह (5) सोमवार को अपने नाना राधेश्याम खरवार के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मदद की गुहार लगाई। दोनों बच्चों ने बताया कि उनके माता-पिता की मौत बीमारी से हो चुकी है और अब उनके रिश्तेदारों ने घर और आभूषणों पर कब्जा कर लिया है।
नाना राधेश्याम खरवार, जो पनिचा गांव के निवासी हैं, ने जिलाधिकारी से फरियाद करते हुए कहा कि उनकी बेटी सपना की दो वर्ष पूर्व बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद दामाद रोशन सिंह को पड़ोसियों ने इतना प्रताड़ित किया कि वह भी एक वर्ष पहले बीमारी के चलते चल बसे।
राधेश्याम ने बताया कि उनकी बेटी और दामाद के आभूषण बच्चों की बड़ी मां और बड़े पिता ने अपने पास रख लिए हैं और घर में ताला लगा दिया है। उन्होंने इस संबंध में जिले के कई अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया कि मुख्यमंत्री बाल संरक्षण योजना और बाल सेवायोजन योजना के तहत बच्चों को सहायता दी जाए, ताकि उनका पालन-पोषण और शिक्षा सुचारु रूप से हो सके।





