बलिया स्पेशल
डीएम की पहल पर जल्द सुलझेगा बलिया नगरपालिका का विवाद
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह ने नगरपालिका कार्यालय पहुंच कर वहां के विवादों को सुलझाने की पहल की। चेयरमैन व सभासद के साथ बैठकर उन्होंने आश्वासन दिया कि बहुत जल्द आप दोनों की समस्याओं का समाधान निकल जाएगा। उन्होंने इस विवाद के कारण विकास के बाधित होने को दुखद स्थिति बताया।
जिलाधिकारी ने चेयरमैन व सभासदों से दो टूक कहा कि दोनों को अपनी कमियों में सुधार लाना होगा। जब तक दोनों पक्ष मिलकर काम नहीं करेंगे तब तक वार्डों में अपेक्षित विकास नहीं हो सकेगा। यह भी कहा कि सुधार ना होने की दशा में नगरपालिका के विकास के लिए प्रशासन को अपने तरीके से सख्त कदम उठाने पड़ेंगे।
दरअसल , सभासदों का कहना था कि फर्जी तरीके से अधिक धनराशि खर्च कर आर्यन ग्रुप को सफाई का जिम्मा दिया गया है। सभासदों ने आर्यन ग्रुप के साथ हुए अनुबन्ध को सभासदों के बीच सार्वजनिक नहीं करने के साथ कई गंभीर आरोप चेयरमैन पर लगाए। इस पर डीएम ने तत्काल अनुबंध पत्र को मंगाया और सभासदों के बीच वितरित किया। इस पर सभासद काफी खुश हुए। जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि इसी तरह उनकी हर मांगों पर विचार होगा। कहा कि सभासदों की जो मांगे हैं, सूचीबद्ध तरीके तरीके से लिखित रूप में मुझे दें। सोमवार तक उनको सारी सूचनाएं उपलब्ध करा दी जाएगी।
—
कमियां मिलने पर निरस्त होगा अनुबंध
सभासदों ने एक स्वर से आर्यन ग्रुप के अनुबंध को निरस्त करने की मांग की। जिलाधिकारी ने कहा कि अनुबंध के हिसाब से अगर कार्य नहीं मिला तो अनुबंध जरूर निरस्त होगा। लेकिन इसके पहले बकायदा जांच होगी। वहीं नगरपालिका में सेवा प्रदाता कंपनी के कार्य की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कंपनी के प्रतिनिधि को निर्देश दिया कि कंपनी के साथ हुए अनुबंध, कर्मियों को उनके खाते में भेजी जाने वाली तनख्वाह का विवरण, ईपीएफ की कटौती व टैक्स संबंधी प्रमाण पत्र को प्रस्तुत करें। नहीं मिलने पर सभासदों का आरोप तय माना जाएगा और अनुबंध समाप्त हो जाएगा।
मौके पर जांच करने पहुंचे डीएम, मिली गड़बड़ी
सभासदों द्वारा निर्माण में अनियमितता वाह इंजीनियरों की फर्जी रिपोर्ट की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कहा कि कोई कार्य बताएं जहां अनियमितता हुई हो। इसके बाद आनंदनगर में हुए इंटरलॉकिंग कार्य की जांच करने मौके पर पहुँच गए। पाया कि इस्टीमेट में रंगीन ईंट लगाना था, लेकिन मौके पर सादा ईंट मिला। जांच के बाद कार्य से वे पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया कि जिस वार्ड में वार्ड में काम हो रहा है वहां के दस वरिष्ठ लोगों का सहमति अनिवार्य रूप से करा लिया जाए। इसी तरह के कुछ अन्य कार्यों की भी जांच कराने की बात कही।
—
नपा कार्यालय का किया निरीक्षण, लिपिकों के टेबल बदलने के निर्देश
जिलाधिकारी ने नगरपालिका कार्यालय का बकायदा निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक टेबल पर जाकर संबंधित लिपिक से पूछताछ की जाकर संबंधित लिपिक से पूछताछ की की। चेयरमैन ने शिकायत किया कि मेरे निर्देश के के बाद भी लिपिकों के टेबल में बदलाव नहीं किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने शीघ्र ऐसा करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी को दिया। स्थानांतरण के बाद चार्ज हस्तानांतरण नहीं करने करने वाले बाबूओं का वेतन रोकने का आदेश दिया। पुराने अभिलेखों को डिजिटलाइज्ड कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य अनुभाग, लेखा अनुभाग, प्रकाश अनुभाग में जाकर जरूरी पूछताछ की।
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
सिकंदरपुर20 hours agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड20 hours agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया20 hours agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा20 hours agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल22 hours agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना20 hours agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह22 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027


