बलिया स्पेशल
बद्रीनाथ सिंह बने सीडीओ बलिया, सुनील कुमार वर्मा नगर मजिस्ट्रेट
उत्तर प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारियों के तबादले के दूसरे दिन 49 पीसीएस अफसरों के तबादले कर दिए. इनमें 39 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी व 10 डिप्टी कलेक्टर हैं. कई अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है.
- इंदु प्रकाश सिंह – एसडीएम गाजियाबाद – एसडीएम चित्रकूट
- देवी दयाल – संबद्ध अध्यक्ष राजस्व परिषद लखनऊ – एसडीएम अमेठी
- अरुण कुमार सिंह -एसडीएम कन्नौज – एसडीएम लखीमपुर खीरी
- बृजपाल सिंह – एसडीएम सीतापुर -एसडीएम इटावा
- सूरज कुमार यादव – एसडीएम पीलीभीत – एसडीएम उन्नाव
- मनोज कुमार सिंह – एसडीएम कानपुर देहात – एसडीएम चंदौली
- अशोक कुमार शुक्ला – एसडीएम अमेठी – सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ
- राकेश कुमार-2 – सक्षम प्राधिकारी गेल इंडिया लिमिटेड, लखनऊ- एसडीएम रायबरेली
- सत्य प्रकाश सिंह-2 – एसडीएम फतेहपुर – एसडीएम प्रतापगढ़
- हिंमाशु कुमार गुप्ता – एसडीएम बुलंदशहर – स्थानांतरणाधीन जनपद संतकबीरनगर निरस्त करते हुए वर्तमान पद पर बनाए रखा गया है.
- इंद्र भूषण वर्मा – नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर – अपर जिलाधिकारी (वि/रा) महराजगंज
- योगानंद पांडेय – एसडीएम लखीमपुर खीरी – नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर
- शेषमणि पांडेय -सीडीओ बदायूं – विशेष सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण विभाग लखनऊ
- उमाकांत त्रिपाठी – अपर आयुक्त लखनऊ मंडल – सीडीओ बदायूं
- शीलधर सिंह यादव – विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण विभाग – अपर आयुक्त लखनऊ मंडल
- उमेश नारायण पांडेय – अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखीमपुर खीरी -सीडीओ अंबेडकरनगर
- अरुण कुमार सिंह – अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)मैनपुरी – अपर जिलाधिकारी (वि/रा) लखीमपुर खीरी
- डा. वंदना वर्मा – विशेष सचिव औद्योगिक विकास विभाग – विशेष सचिव संस्कृति विभाग व अपर निदेशक संस्कृति विभाग
- अवधेश कुमार मिश्रा – नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत – अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बिजनौर
- पूनम निगम -एसडीएम झांसी – नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत
- प्रदीप कुमार दुबे – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद – एडीएम (न्यायिक) इटावा
- संतोष बहादुर सिंह -एसडीएम मेरठ – नगर मजिस्ट्रेट गाजियाबाद
- देवेंद्र प्रताप मिश्र – नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर – एडीएम (न्यायिक) पीलीभीत
- पंकज वर्मा – एसडीएम प्रतापगढ़ -नगर मजिस्ट्रेट मीरजापुर
- प्रमिल कुमार सिंह – नगर मजिस्ट्रेट बहराइच -एडीएम (वि/रा) जालौन
- प्रदीप कुमार यादव – एसडीएम झांसी – नगर मजिस्ट्रेट बहराइच
- संजय कुमार सिंह – अपर नगर आयुक्त नगर निगम इलाहाबाद – नगर मजिस्ट्रेट बदायूं
- महेंद्र – एसडीएम प्रतापगढ़ – मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर
- प्रवरशील बरनवाल – एसडीएम शामली – मुख्य राजस्व अधिकारी फैजाबाद
- विजय कुमार सिंह द्वितीय – एसडीएम बिजनौर- विशेष कार्याधिकारी विकास प्राधिकरण गाजियाबाद
- विनय प्रकाश श्रीवास्तव- नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर – मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा
- अतुल कुमार द्वितीय – एसडीएम गाजियाबाद – नगर मजिस्ट्रेट शाहजहांपुर
- कमलेश कुमार सिंह -एडीएम (नगर) मुरादाबाद- अपर आयुक्त वाराणसी मंडल
- जगतपाल सिंह -एडीएम (वि/रा) बरेली – एडीएम (नगर) मुरादाबाद
- अजय कुमार श्रीवास्तव – एडीएम (प्रशासन) बदायूं – एडीएम (वि/रा) बरेली
- मनोज कुमार पांडेय – नगर मजिस्ट्रेट बलिया – एडीएम (प्रशासन) बदायूं
- सुनील कुमार वर्मा -एसडीएम वाराणसी – नगर मजिस्ट्रेट बलिया
- विजय बहादुर सिंह-7 -एडीएम (वि/रा) झांसी- एडीएम (वि/रा) औरैया
- नगेंद्र शर्मा – एडीएम (भू/अ) आगरा – एडीएम (वि/रा) झांसी
- सत्य प्रकाश सिंह -एडीएम (प्रशासन) बरेली – एडीएम (भू/अ)आगरा,
- राम सेवक द्विवेदी – एडीएम (वि/रा)औरैया – एडीएम (प्रशासन) बरेली
- शमशाद हुसैन – नगर मजिस्ट्रेट इटावा – एडीएम न्यायिक बुलंदशहर
- राकेश कुमार पटेल – नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर -नगर मजिस्ट्रेट इटावा
- हर्ष देव पांडेय – एसडीएम गोरखपुर -नगर मजिस्ट्रेट सीतापुर
- संतोष कुमार – सीडीओ बलिया-अपर खाद्य आयुक्त लखनऊ
- बद्री नाथ सिंह – कुलसचिव सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर – सीडीओ बलिया
- उदय प्रताप सिंह – नगर मजिस्ट्रेट बरेली – कुलसचिव सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर
- गणेश प्रसाद सिंह – एसडीएम कुशीनगर- नगर मजिस्ट्रेट बरेली
- उमेश चंद्र उपाध्याय – एसडीएम गोंडा – नगर मजिस्ट्रेट बुलंदशहर
बलिया स्पेशल
बलिया विधानसभा सर्वे 2027
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल तेज़ है। विधायक दयाशंकर सिंह के कामकाज को आप कैसे आंकते हैं? क्या उन्हें फिर से मौका मिलना चाहिए, और 2027 में आप किस पार्टी और किस चेहरे को विधायक के रूप में देखना चाहते हैं? बलिया ख़बर के इस सर्वे में अपनी राय दर्ज करें।
featured
बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को लेकर दर्ज मुकदमे ने अब संगठन के भीतर चल रही कथित खींचतान की चर्चाओं को भी हवा दे दी है। सवाल उठ रहा है कि क्या संगठन में पद और प्रभाव की लड़ाई का विवाद इतना बढ़ गया कि मामला निजी वीडियो तक जा पहुंचा? सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के पीछे संगठन में पद पाने की कथित होड़ और आपसी राजनीतिक खींचतान का एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच में ही वास्तविक तस्वीर साफ होगी।
क्या है पूरा मामला?: बांसडीह थाना क्षेत्र में भाजपा से जुड़ी एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसका निजी वीडियो उसकी अनुमति के बिना प्रसारित किया जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामले में नामजद आरोपियों में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम होने की बात सामने आई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि वीडियो कॉल के दौरान उसका निजी वीडियो बनाए जाने और बाद में उसके प्रसारित होने की जानकारी उसे बातचीत के दौरान मिली। शिकायतकर्ता ने पुलिस को संबंधित बातचीत के ऑडियो-वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने की बात भी कही है।
पद की कथित लड़ाई से जुड़ा दूसरा एंगल : सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की एक दूसरी तस्वीर भी सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि संगठन में पद और जिम्मेदारी को लेकर कुछ लोगों के बीच कथित तौर पर अंदरूनी खींचतान चल रही थी। इसी खींचतान के बीच विवाद ने ऐसा रूप लिया कि कुछ लोगों ने कथित तौर पर एक-दूसरे को निशाने पर लेने और फंसाने के लिए मामले का फायदा उठाया।
सूत्रों का यह भी कहना है कि संगठनात्मक पद को लेकर चल रही प्रतिस्पर्धा के बीच व्यक्तिगत विवाद भी जुड़ता चला गया और आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंच गया। हालांकि, यह दावा फिलहाल सूत्रों के हवाले से है। पुलिस जांच में इसकी पुष्टि होना बाकी है कि कथित संगठनात्मक खींचतान का इस मामले से वास्तव में कोई सीधा संबंध है या नहीं।
जिले से लेकर लखनऊ तक मामला पहुंचाने की होड़?: इस पूरे प्रकरण को लेकर सूत्र एक और महत्वपूर्ण दावा कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिले से जुड़े भाजपा के कुछ प्रभावशाली नेता कथित तौर पर मामले को दबाने की कोशिश में जुटे हैं, जबकि दूसरी ओर कुछ नेता इस प्रकरण को लखनऊ तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।
यानी एक तरफ मामले को स्थानीय स्तर पर संभालने और शांत कराने की कोशिश की चर्चा है, तो दूसरी तरफ इसे पार्टी के उच्च स्तर तक ले जाने की कवायद की बात सामने आ रही है। सूत्रों का दावा है कि इसके पीछे भी संगठन में पद और प्रभाव को लेकर चल रही अंदरूनी खींचतान एक वजह हो सकती है।
राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज: मामले में भाजपा से जुड़े पदाधिकारियों के नाम सामने आने के बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है। पुलिस की जांच, डिजिटल साक्ष्य और शिकायतकर्ता की ओर से उपलब्ध कराए गए कथित वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
फिलहाल बांसडीह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब जांच में यह स्पष्ट होना बाकी है कि यह मामला केवल निजी वीडियो के कथित प्रसार का है या इसके पीछे संगठनात्मक पद की कथित लड़ाई, आपसी विवाद और राजनीतिक खींचतान की भी कोई भूमिका रही है।
उत्तर प्रदेश
बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव (बलिया) की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश कर लिया।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल ने मेजबान सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क को 06-02 के बड़े अंतर से हराया। मैच की शुरुआत से ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में अपनी पकड़ बनाए रखी।
टीम की ओर से अंकिता कुशवाहा ने 2, रितिका यादव ने 2, आइशा गुप्ता ने 1 और श्रेया ने 1 गोल कर टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा।
टीम की सफलता पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद एवं प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने खिलाड़ियों और खेल स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल, टीम प्रशिक्षक मनोज कुमार और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव को भी शुभकामनाएं देते हुए फाइनल के लिए उत्साह बढ़ाया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविंद चौबे, आनन्द मिश्रा, नीतू मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें फाइनल के लिए शुभकामनाएं दीं।
-
featured3 weeks agoबलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?
-
उत्तर प्रदेश4 days agoराष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
-
बलिया स्पेशल3 hours agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह3 hours agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया42 minutes agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड40 minutes agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
सिकंदरपुर38 minutes agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा35 minutes agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027


