गांधी यात्रा के बहाने शिवपाल यादव ने दिखाई ताकत

अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंक चुके पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव अब पीछे मुड़कर देखने के मूड में दिखाई नहीं दे रहे हैं। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद अब वे अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर ताकत का अहसास करा रहे हैं। मोर्चा के कार्यकर्ता भी मौका मिलते ही शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को मोर्चा के बैनर तले निकाली गई गांधी जयंती यात्रा में भी शिवपाल सिंह समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया। बाइक, कारों का काफिला स्वयं मोर्चा संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने रवाना किया।

दो साल की खींचतान के बाद सपा में कद्दावर मंत्री रहे सपा संस्थापक के भाई पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार सपा के खिलाफ बिगुल फूंक ही दिया। शिवपाल सिंह यादव ने हाल ही में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा (अब बदला नाम प्रगतिशील समाजवादी पार्टी) का गठन करके जिलाध्यक्षों व मंडल प्रभारियों की भी घोषणा कर दी है। इतना ही उनके समर्थक मोर्चा की ताकत दिखाने का कोई भी मौका हाथ नहीं जाने दे रहे हैं, वे मौका मिलते ही शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। 17 सितंबर को सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित माध्यमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में शिवपाल सिंह बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे, कार्यक्रम स्कूली बच्चों का था लेकिन इसमें बच्चों से ज्यादा संख्या शिवपाल सिंह के समर्थकों की थी, कई जिलों के लोग पहुंचे थे और शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद के नारे लगे। इसके अलावा औरैया, मैनपुरी में भी किसी कार्यक्रम में शिवपाल सिंह पहुंचे तो समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया।

मंगलवार को गांधी जयंती के उपलक्ष में हर साल की तरह ही पूर्व सपा नेता फरहान शकील ने यात्रा निकाली। लेकिन अबकी यात्रा का स्वरूप बदला बदला दिखाई दिया। गांधी जयंती यात्रा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के बैनर तले निकाली गई और स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने यात्रा को शहर के पचराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शहर के विभिन्न चौराहों से निकली इस यात्रा में भारी संख्या में शिवपाल सिंह समर्थक सेक्युलर मोर्चा के झंडे लगी बाइकों व कारों के काफिले के रूप में चल रहे थे। यात्रा भले ही गांधी जी की याद में निकाली गई हो लेकिन नारे शिवपाल चच्चा जिंदाबाद के लग रहे थे।

तेजी से बढ़ रहा है मोर्चाः शिवपाल

समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने गांधी जयंती यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि मोर्चा तेजी से आगे बढ़ रहा है। हर जिले से लोग जुड़ रहे हैं। बड़े बड़े नेता साथ में आ रहे हैं, अभी तक कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक साथ आ गए हैं। सेक्युलर मोर्चा का मकसद गरीब शोषितों की मदद करना है, साथ ही ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने दलों में वर्षों मेहनत के बाद भी उपेक्षित हैं।

सपा भी नहीं है पीछे, गांव गांव साइकिल रैली

शिवपाल सिंह यादव के समर्थक सेक्युलर मोर्चे के गठन के बाद से अपनी ताकत दिखा रहे हैं तो दूसरी ओर सपा भी अपने को कमजोर नहीं पड़ने दे रही है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई जिपं अध्यक्ष अभिषेक यादव अंशुल जिलेभर में साइकिल रैलियां निकालकर कार्यकर्ताओं में न केवल जोश भर रहे हैं बल्कि वे स्वयं भी कई कई किमी साइकिल चला रहे हैं। साइकिल रैली में जिला समाजवादी पार्टी भी जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व अन्य पदाधिकारियों के साथ पूरे दमखम से जुटी हुई है। मंगलवार को सपा की साइकिल रैली भरथना तहसील क्षेत्र में निकाली गई। जबकि इसके पहले रविवार को बढ़पुरा ब्लाक में रैली निकाली थी। 14 सितंबर को गाजीपुर से यहां पहुंची साइकिल यात्रा को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दिल्ली के लिए रवाना किया था। इस यात्रा में मैनपुरी सांसद तेज प्रताप यादव, जिपं अध्यक्ष अभिषेक यादव ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। श्री अंशुल ने बताया कि वे एक महीने तक साइकिल चलाकर जिले के गांव गांव जाएंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़कर मजबूत करेंगे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago