बलिया में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 की मौत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है. बांसडीह रोड थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, घटना बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बड़की सेरिया गांव की है. जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. पलटने से पहले वह एक पेड़ से टकराई थी. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए वहीं, घटना के बाद मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए.

ग्रामीणों ने आनन-फानन मे घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों युवकों को वाराणसी रेफर कर दिया. कहा जा रहा है दोनों घायल युवकों की स्थिति दयनीय है. वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों शवों की जांच-पड़ताल करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 week ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 month ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 month ago