शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी से बलिया के इस नौजवान को बनाया जिलाध्यक्ष

बलिया. शिवपाल सिंह यादव ने अब समावादी पार्टी और अखिलेश यादव को झटका देना शुरू कर दिया है। ऐसा कहा जा रहा था कि सपा के युवा अखिलेश यादव के साथ हैं, पर इस मुगालते को भी शिवपाल तोड़ते दिख रहे हैं।

युवाओं को बड़े पद देकर वह सपा की नई पौध को आकर्षित करने की चाल चल चुके हैं। शिवपाल की पार्टी ऐसे ही एक युवा पदाधिकारी हैं बलिया के जिलाध्यक्ष दिनेश यादव। दिनेश के मनोनयन के बाद जब वह पहली बार बलिया पहुंचे तो उनका ऐसा भव्य स्वागत हुआ कि लोग देखते रह गए।

बड़ी बात यह कि स्वागत करने वालों में वो लोग ज्यादा दिखे जो समाजवादी पार्टी की रैलियों ओर अखिलेश उनके कार्यक्रमों में देखे जाते हैं। शिवपाल सिंह यादव ने अपने समाजवादी सेकयुलर मोर्चा के 30 जिलाध्यक्षों की एक सूची जारी कर दी है। इस सूची में बलिया से दिनेश यादव जैसे युवा को जिलाध्यक्ष जैसा बड़ा पद दिख गया है।

दिनेश मनियर ब्लॉक के रहने वाले हैं और युवा नेता हैं। इनको इतना बड़ा पद मिलने से समर्थकों में खुशी की लहर है। उनके आवास पर सैकड़ों युवकों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी।

दिनेश मनियर ब्लॉक के गंगापुर के रहने वाले हैं। पिता ब्रहृमदेव यादव पेशे से किसान हैं। दिनेश ने इंटरमीडिएट तक ही शिक्षा ग्रहण की है। इसके पहले वह समाजवादी पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जुड़े रहे हैं।

बताते चलें कि शिवपाल सिंह यादव चुन-चुनकर ऐसे सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपनी पार्टी में महत्वपूर्ण पद दे रहे हैं जिनसे बाद में उनहें समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को अपने पाले में करने में आसानी हो।

पहले प्रवक्ता पैनल, फिर मंडल अध्यक्ष और अब जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में उनके चयन का यह ट्रेंड साफ दिख रहा है। हालांकि वह पहले ही ऐसे लोगों को खुला ऑफर दे चुके हैं जो समाजवादी पार्टी से असंतुष्ट हैं या फिर हाशिये पर धकेल दिये गए हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago