बलिया स्पेशल
गड़वार- पीएम आवास का पैसा मिलने के बावजूद नहीं बनवाया घर, 23 पर मुकदमा दर्ज
गड़वार। विकासखंड गड़वार के कई ग्राम पंचायतों के प्रधानमंत्री आवास के 23 लाभार्थियों के विरुद्ध बीडीओ पीके सिंह ने गड़वार व सुखपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। बीडीओ का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास का दो-दो किस्त देने के बावजूद भी लाभार्थी आवास नहीं बनाए हैं। जिससे मजबूर होकर मुकदमा दर्ज कराना पड़ा है। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी ग्राम पंचायत खरहाटार के परशुराम पुत्र सुरेंद्र, केशव पुत्र उमा, जीवित पुत्र गरजू तथा ग्राम पंचायत चांदपुर के रुकमणी पत्नी शिवकुमार, हरिमोहन पुत्र मुटुर, बहादुर पुत्र भोला, रूपा पुत्र राजू, मोती सिंह पत्नी मनु, सुभावती पत्नी रामाधार, उषा देवी पत्नी स्वामीनाथ, मुनिया पत्नी नमो नारायण, फूलकुमारी पत्नी चंद्रशेखर, सोनिया पत्नी नवनीत के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके अलावा हरिपुर ग्राम पंचायत के सुदर्शन पुत्र बैजनाथ, भीमराम पुत्र रामविलास, उर्मिला पत्नी चंद्रिका, राजेश्वरी पत्नी गोपीचंद, रिंकू देवी पत्नी विजय शंकर, माया देवी पत्नी हरिश्चंद्र, पूनम देवी पत्नी राजेश राम, रीता देवी पत्नी दिनेश के विरोध गड़वार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। वही सुखपुरा थाना में भलुही के किरण देवी पत्नी विश्वकर्मा, ललिता पत्नी सतीश कुमार गोड़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बलिया स्पेशल
बलिया पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, जेएनसीयू के दीक्षांत समारोह का किया शुभारंभ
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (जेएनसीयू) के दीक्षांत समारोह में मंगलवार को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके आगमन पर विश्वविद्यालय के कुलगीत के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया और मेधावी छात्रों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में कुलपति, शिक्षकों और छात्रों ने राज्यपाल का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने छात्रों से कहा कि वे शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारी को भी समझें और देश के विकास में योगदान दें। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को भी बधाई दी और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखने की सराहना की।
समारोह में जिले के कई गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि और अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


