खेल कूद
एशिया कप में भारत की शानदार जीत, पाकिस्तान को बुरी तरह हराया
एशिया कप में आज टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच पांचवां और रोमांचक मुकाबलें में भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है।
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 52, शिखर धवन ने 46, अंबति रायडू ने नाबाद 31 और दिनेश कार्तिक ने नाबाद 31 रन बनाए. पाकिस्तान की ओर से फहीम अशरफ और फखर जमान ने एक-एक विकेट हासिल किए. भारत की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है. उसने अपने पहले मैच में हागंकांग को 26 रन से हराया था. वहीं पाकिस्तान की टूर्नामेंट में यह पहली हार है. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट हराया था.
इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबााजी करने उतरी पाकिस्तान ने बाबम आजम (47) और शोएब मलिक (43) के दम पर 162 रन का लक्ष्य टीम इंडिया के साम ने रखा था। टीम इंडिया के स्विंग स्पेशलिस्ट ने अपने दूसरे ही ओवर में पाक के ओपनर बल्लेबाज इमाम उल हक (2) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। भुवी ने विकेटकीपर एमएस धोनी के हाथों उन्हें कैच आउट कराकर पाकिस्तान को पहला झटका दिया।
मैच में बुमराह के पहले दो ओवर मेडल जाने के बाद पाक टीम पर दबाव बढ़ गया, जिसका फायदा एक बार फिर भुवी को मिला। भुवनेश्वर के तीसरे ओवर की पहली गेंद पर पुल शॉट लगाने के चक्कर में दूसरे ओपनर फखर जमान बिना खाता खोले अपना कैच युजवेंद्र चहल को दे बैठे और इस तरह पाकिस्तान के दूसरे विकेट का पतन हुआ।
इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी बाबर आजम और शोएब मलिक के बीच पांचवें विकेट के लिए 82 रन की शानदार साझेदारी हुई। दोनों की इस जोड़ी को टीम इंडिया के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने तोड़ा। कुलदीप ने 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर बाबर आजम (47) को क्लीन बोल्ड किया। बाबर ने अपनी इस पारी में छह बेहतरीन चौके जड़े।
25वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने पाकिस्तान को चौथा झटका दिया। उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद (6) को स्थानापन्न खिलाड़ी मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। इसके बाद 27वां ओवर डालने आए केदार जाधव की गेंद पर रन चुराने के चक्कर में अनुभवी बल्लेबाज शोएब मलिक (43) अपना विकेट गंवा बैठे। अंबाति रायुडू ने नॉन स्ट्राइकर एंड पर सीधे हिट लगाकर उन्हें पवेलियन भेजा।
इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आसिफ अली (4) को केदार जाधव कप्तान धोनी के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेजा। इसके बाद अपने अगले ही ओवर में पाक के धांसू ऑलराउंडर शादाब खान केदार जाधव का दूसरा शिकार बने। शादाब (7) को भी केदार ने स्टंप्स के पीछे धोनी के हाथों कैच आउट करवाया।
इसके बाद पाकिस्तान के स्कोर को सम्मानजनकर स्थिति में पहुंचाने की जिम्मेदारी फहीम अशरफ और मोहम्मद आमिर के कंधों पर आ गई। दोनों ने मिलकर 8वें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी की। लेकिन तभी तेज गेंदबाजी जसप्रीत बुमराह की गेंद पर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर फहीम (21) बाउंड्री के पास खड़े शिखर धवन को कैच थमा बैठे।
इसके बाद अगला ओवर डालने आए भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर हसन अली बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में महज 1 रन के स्कोर पर अपना कैच दिनेश कार्तिक को थमा बैठे और इस तरह पाकिस्तान के 9वें विकेट का पतन हुआ। पाकिस्तान का आखिरी विकेट उस्मान खान के रूप में गिरा। उस्मान बिना खाता खोले बुमराह की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
उत्तर प्रदेश
राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार, 30 सितंबर 2026 को विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में कबड्डी, हॉकी, हैंडबॉल और 100 मीटर दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विजेता खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी नजर आई।
कार्यक्रम का सफल संचालन इरफान अंसारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन से प्रेरणा लेकर विद्यालय और देश का नाम रोशन करने के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों की सराहना की।
विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफ़ज़ल और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय के अथक प्रयासों से खेल प्रतियोगिताओं और पुरस्कार वितरण समारोह को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
इस अवसर पर इंचार्ज अरविन्द चौबे, चन्द्रकेश गुप्ता, हेमन्त गुप्ता, प्रिया पाण्डेय, साधना राय समेत विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों और शिक्षकों के साथ फोटो सेशन किया गया और समारोह का समापन हुआ।
featured
मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में 29 अगस्त से खेल-कूद सप्ताह का भव्य शुभारंभ हुआ। आयोजन के तहत विद्यालय के चारों हाउस—रेड, ग्रीन, ब्लू और येलो—के बालक एवं बालिका वर्ग के बीच कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई।
बालिका वर्ग में ग्रीन हाउस ने रेड हाउस को 12-10 के रोमांचक मुकाबले में हराया, जबकि येलो हाउस ने ब्लू हाउस को 20-15 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग का खिताबी मुकाबला अगले दिन खेला जाएगा।
वहीं, बालक वर्ग में ब्लू हाउस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए येलो हाउस को 15-8 के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने जोश, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषारनंद ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, समर्पण और देशप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि खेल केवल हार-जीत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण और टीम भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज अरविंद चौबे, इंचार्ज नीतू मिश्रा और हैंडबॉल प्रशिक्षक मनोज कुमार पाण्डेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
खेल कूद
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की अंडर-14 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। मिर्जापुर के सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क में आयोजित इस प्रतियोगिता में टीम के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
फाइनल मुकाबले में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम का सामना बिहार के संस्कार पब्लिक स्कूल, सकरा से हुआ। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जमुना राम मेमोरियल स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 4 गोल किए, लेकिन संस्कार पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर 7 गोल दागते हुए मुकाबला 7-4 से जीत लिया।
फाइनल में हार के बावजूद जमुना राम मेमोरियल स्कूल की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। सीबीएसई ईस्ट जोन जैसे बड़े स्तर की प्रतियोगिता में उपविजेता बनना विद्यालय और बलिया के लिए गौरव की बात है।

टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर तुषार नंद, प्रधानाचार्य अजीत सिंह, इंचार्ज अरविंद चौबे और नीतू मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने टीम के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
टीम की सफलता में कोच मनोज कुमार पाण्डेय, शारीरिक शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल और टीम मैनेजर रश्मि श्रीवास्तव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अनुशासन, टीम भावना और शानदार खेल कौशल का परिचय दिया।
जमुना राम मेमोरियल स्कूल की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि बलिया के युवा खिलाड़ी खेल के बड़े मंच पर भी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाने में पीछे नहीं हैं।
-
सिकंदरपुर1 week agoसिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027
-
बैरिया1 week agoबैरिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बलिया स्पेशल1 week agoबलिया विधानसभा सर्वे 2027
-
बांसडीह1 week agoबांसडीह विधानसभा सर्वे 2027
-
फेफना1 week agoफेफना विधानसभा सर्वे 2027
-
रसड़ा1 week agoरसड़ा विधानसभा सर्वे 2027
-
बेल्थरा रोड1 week agoबेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027
-
featured1 day agoराम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?


