बलिया स्पेशल
अचानक जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, सीएमएस को फटकार, दी चेतावनी
बलिया। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमएस डाॅ डी. प्रसाद को जमकर लताड़ा। वजह यह कि इस औचक निरीक्षण में अस्पताल की हर व्यवस्था फिसड्डी मिली। लम्बे समय से खराब आरओ, वार्ड व शौचालयों में गंदगी, स्ट्रेचर को चुराकर रखना, परिसर में प्राईवेट एम्बुलेंस खड़ी होना, कई जगह टूटी फर्श, अस्पताल कर्मियों की गतिविधि पर नजर नहीं रखना समेत कई कमियां सीएमएस की मिली। इन कर्मियों को अपने आंखों के सामने देखने व महज एक अस्पताल तक को ठीक नहीं रख पाने पर सीएमएस की कार्य क्षमता पर ही उन्होंने सवालिया निशान खड़ा किया।
ड्रेस में नहीं था वार्ड व्वाॅय, चार स्ट्रेचर बाहर रखने के निर्देश
इमरजेंसी में पहुंचे डीएम ने डाॅक्टर से जरूरी जानकारी ली। वार्ड व्वाॅय को बुलाया तो वह अपनी ड्रेस में नहीं था। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि वार्ड व्वाॅय अपनी सफेद शर्ट-पैंट पहनकर ही ड्यूटी करें। स्ट्रेचर मांगा तो अस्पताल कर्मी एक कमरे का ताला खोलने लगे। बाहर रखने की वजाय दो दरवाजा पार कर जाने वाले कमरे में स्ट्रेचर रखे होने पर सवाल किया। कहा कि इमरजेंसी केस आने पर स्ट्रेचर खोजबीन करनी पड़ेगी। निर्देश दिया कि दो टायर वाला व दो विना टायर वाला स्ट्रेचर इमरजेंसी के हाॅल में रखा जाए। ऐसी छोटी-छोटी कमियां तक नहीं दिखने पर सीएमएस को फटकारा।
प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र की जांच में मिली खामियां
जिला अस्पताल में खुली प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर जिलाधिकारी दवाईयों की उपलब्धता की जांच की। वहां न तो जरूरी दवाईयां उपलब्ध थी और न ही किसी चिकित्सक की काई पर्ची मिली। बताया गया कि पैरासिटामाॅल जैसी सामान्य दवा वहां पिछले दस दिनों से नहीं है। वहां विना किसी फार्माशिष्ट की उपस्थिति में कम्प्यूटर आपरेटर दवा देने के लिए बैठा था। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने फार्माशिस्ट को बुलाने का निर्देश दिया। लेकिन काफी देर बाद भी फार्माशिस्ट नहीं आया। बीपीपीआई एजेंसी द्वारा यह संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कम्प्यूटर आपरेटर को दवा वितरण के लिए बैठाने पर जिलाधिकारी ने जेल भेजने की चेतावनी दी। सीएमएस से सवाल किया कि आपके चैम्बर के बगल में खुले केंद्र की यह हालत है। मेडिकल स्टोर पर भीड़ और प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र पर सुनसान स्थिति पर सवाल किया। कहा कि जब यहां सामान्य दवा तक नहीं है तो फिर इसका क्या फायदा। सुधार न दिखने की दशा में जरूरी कागजी कार्यवाही करने का निर्देश सीएमएस को दिया। कहा कि यहां की दवा नहीं लिखने वाले चिकित्सकों पर कार्रवाई को पत्र लिखें।
मशीनें चालू करने की धीमी कार्यवाही पर नाराजगी
तीन महीने पहले अस्पताल की अत्याधुनिक मशीनों की स्थिति देखने के बाद आज भी जस की तस हालात होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। सीटी स्कैन व डिजिटल एक्स-रे मशीन बिजली कनेक्शन के अभाव में बंद बताई गई। वहीं डायलिसिस मशीन अभी आई ही नहीं है। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि अगर कोई भी समस्या थी तो बताया क्यों नहीं गया। इसके लिए कोई खास पहल भी नहीं की गयी। नया अस्पताल भवन में कई जगह फर्श टूटी होने पर ठीक कराने को कहा।
featured
बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!
बलिया– अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में अब एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। पेशे से एक प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी (MNC) में इंजीनियर रहे विजय कांत तिवारी ने सक्रिय राजनीति में कदम रखकर राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर वे बलिया विधानसभा क्षेत्र से एक मजबूत और प्रबल दावेदार के रूप में उभरते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जाता है कि विजय कांत तिवारी लंबे समय तक कॉरपोरेट सेक्टर में अपनी सेवाएं देने के बाद अब अपने गृह जनपद के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से राजनीति के मैदान में उतरे हैं। उनका कहना है कि बलिया जैसे ऐतिहासिक और गौरवशाली जिले में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी कई क्षेत्रों में देखने को मिलती है, जिसे दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी।
तिवारी का मुख्य फोकस जिले में बेहतर और सुलभ चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध कराना है। उनका मानना है कि बलिया के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जो एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही वे सड़क, नाली और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं के स्थायी समाधान पर भी जोर दे रहे हैं।
युवाओं के रोजगार को लेकर भी उन्होंने अपनी स्पष्ट योजना बताई है। विजय कांत तिवारी का कहना है कि यदि बलिया में एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जाए और बाहरी निवेश को आकर्षित किया जाए, तो हजारों युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उनका मानना है कि पलायन की समस्या को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा करना बेहद जरूरी है।
इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि होने के कारण वे विकास कार्यों में तकनीकी समझ, पारदर्शिता और योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की बात करते हैं। उनका कहना है कि सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और निगरानी सुनिश्चित कर विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिक्षित और युवा चेहरों की बढ़ती मांग के बीच विजय कांत तिवारी जैसे लोगों का राजनीति में आना आने वाले समय में बलिया की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। वहीं स्थानीय लोगों के बीच भी उनकी छवि एक शिक्षित, सुलझे हुए और विकासोन्मुखी नेता के रूप में धीरे-धीरे मजबूत होती दिखाई दे रही है।
featured
बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान के विभिन्न आयामों पर आधारित अपने मॉडल प्रदर्शित कर सबको प्रभावित किया। उनकी सृजनशीलता और तकनीकी कौशल को देखकर अतिथि, अभिभावक व आगंतुक मंत्रमुग्ध रह गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के विख्यात एवं सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री विनोद कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह, अभिभावकों तथा पूर्व छात्रों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
प्राचार्य श्री बलविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्रों में नवाचार, शोध क्षमता और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देती हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों व प्रतिभागी छात्रों का आभार व्यक्त किया।
featured
फेफना खेल महोत्सव : कबड्डी फाइनल में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बेटियों का दमदार प्रदर्शन
बलिया, 3 दिसंबर 2025। फेफना खेल महोत्सव 2025 के तहत आज बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोमांच और जोश से भरपूर रहा। खिताबी जंग जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव और मर्चेंट इंटर कॉलेज, बलिया के बीच खेली गई।
कड़े संघर्ष से भरे इस मैच में जमुना राम मेमोरियल स्कूल की बालिकाओं ने शानदार कौशल, साहस और टीमवर्क का परिचय दिया। अंतिम मिनटों तक चले रोमांचक मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

पूर्व खेल मंत्री ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व खेल मंत्री श्री उपेंद्र तिवारी ने दोनों टीमों से भेंट कर उनका हौसला बढ़ाया। मैच के बाद उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल
विद्यालय के प्रबंधक निदेशक इंजीनियर तुषार नंद ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि बेटियों का यह प्रदर्शन स्कूल के लिए गर्व की बात है।
प्रधानाचार्य अरविंद चौबे और क्रीड़ा शिक्षक सरदार मोहम्मद अफजल ने भी टीम की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


