रोहित सिंह बोले- प्रदेश के युवा बेरोज़गार है लेकिन सरकार विकास का ढोल पीट रही है

लखनऊ डेस्क : युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश में धर्म के आधार पर तुष्टिकरण की राजनीति का प्रयास भाजपा कर रही है। उन्होंने कहा की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है,किसान को फसल के उचित मूल्य की प्राप्ति नहीं हो रही है,युवा बेरोज़गार है परंतु सरकार का विकास का ढोल पीट रही है। जनता रोटी,कपड़ा और मकान की माँग करती है तो सरकार हिंदू,मुस्लिम और पाकिस्तान का राग अलाप रही है। मोदी-योगी सरकार फेल हो गई है।

श्री सिंह ने लखनऊ में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की युवा चेतना सड़क पर जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। सिंह ने कहा की देश को दिग्भ्रमित करने के लिए नागरिकता पर भाजपा देश भर में बवाल करा रही है। श्री सिंह ने कहा की सरकार स्वास्थ्य,शिक्षा,सड़क और रोजगार पर चर्चा नहीं कर रही है पर धार्मिक उन्माद से जुड़े विषयों पर चर्चा हो रही है।

श्री सिंह ने कहा की जिस तरह से दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया है उससे देश में अशांति हो सकती है सरकार के मंत्रियों को संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा की 23 फ़रवरी को बलिया में देश के महान किसान-मज़दूर नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती पर समारोह का आयोजन युवा चेतना करेगी।श्री सिंह ने बताया की देश भर से प्रतिनिधियों का जुटान होगा।

इस समारोह में किसान,मज़दूर और नौजवानों की समस्याओं पर चर्चा कर आंदोलन की रणनीति भी बनाई जाएगी।इस समारोह का उद्घाटन स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी करेंगे।श्री सिंह ने कहा की 2022 में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार में नहीं आएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago