बलिया के सरकारी शिक्षकों का हाल, गणित के आसान से सवाल को हल करने में रहे नाकाम

बलिया डेस्क:  जिन शिक्षकों पर देश का भविष्य संवारने की ज़िम्मेदारी है, वो ख़ुद कितने क़ाबिल हैं, इसका अंदाज़ा उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आए एक मामले से साफ़ तौर पर लगाया जा सकता है। यहां एक सरकारी प्राथमिक स्कूल के तीन अध्यापक मिलकर भी गणित का एक आसान सा सवाल हल करने में नाकाम रहे। दरअसल, बलिया के डीएम श्रीहरि प्रताप शाही उच्च प्राथमिक विद्यालय दुबहड़ का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

यहां उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई पर चर्चा की। जिसके बाद उन्होंने बच्चों से गणित का एक सवाल हल करने को कहा। लेकिन जब बच्चे सवाल हल करने के लिए नहीं उठे तो उन्होंने वहां खड़े शिक्षकों से सवाल हल कर बच्चों को समझाने के लिए कहा। लेकिन दिलचस्प बात तो ये है कि वहां मौजूद कोई भी शिक्षक उस सवाल को हल करने में नाकाम रहा। जब वहां मौजूद शिक्षक सवाल को हल करने में नाकाम रहे तब उसी कक्षा से एक छात्र उठा और सवाल को हल कर दिया।

छात्र द्वारा सवाल को हल किए जाने से प्रताप शाही काफी प्रसन्न हो गए। उन्होंने बच्चे को शाबाशी देते हुए उसकी पीठ थपथपाई और उसे ईनाम भी दिया। वहीं, शिक्षकों की नाकामी पर प्रताप शाही भड़क उठे। उन्होंने शिक्षकों के साथ प्रधानाध्यापक को भी कडे़ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चों को इसी उम्र में गणित, विज्ञान जैसे महत्वपूर्ण विषय के बारे में मिला ज्ञान ताउम्र याद रहता है।

अध्यापकगण इसका ख्याल रखें। स्कूल के निरीक्षण के दौरान डीएम ने बच्चों को दिए जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता और बीआरसी भी जांच की। उन्होंने मिड-डे मील का भोजन मांगकर बच्चों के साथ खाया। जिससे बच्चों में काफी उत्साह दिखा। शाही ने मिड-डे मील की गुणवत्ता पर संतोष जाहिर किया। वहीं स्कूल में बीआरसी की ग़ैर-मौजूदगी पर शाही ने ग़ुस्सा ज़ाहिर किया। उन्होंने कहा कि बीआरसी को यहां रहना चाहिए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

6 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago