बलिया में योगी के करीबी पर हुआ ह’म’ला, बाल बाल बचे

एक तरफ जहाँ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देश की राजधानी दिल्ली में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वहां के लोगों ने बेहतर कानून व्यवस्था का वादा कर रहे हैं, वहीँ दूसरी तरफ उनके अपने प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है. अब खबर यह है कि सीएम योगी के एक बेहद करीबी शख्स पर हम’ला हुआ है. यह घटना रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरा गांव की है जहाँ श्रीनाथ बाबा मठ के मठा धीश महंत कौशलेंद्र गिरि एक ह’म’ले में बाल बाल बचे हैं.

कल यह घटना कल शाम की है. बता दें कि महंत कौशलेंद्र गिरि सीएम योगी के बेहद करीबी बताये जाते हैं.वहीँ इस हम’ले में उनकी गाड़ी को काफी नुक्सान हुआ है. इस दौरान मठ के पुजारी टुन्ना बाबा को मामूली चोट आई है. हालाँकि घबराने की कोई बात नहीं है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा तरफी मच गयी क्योंकि मामला सीधे सीएम के करीबी से जुड़ा हुआ था.

हालाँकि अब इसे लेकर प्रशासन काफी सकिय हो गया है और इसे अंजाम देने वालों की धड़ पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना को लेकर हिंदूवादी संगठनों में भी काफी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि महंत कौशलेंद्र निमंत्रण पर बेसवान गांव जा रहे थे. इस बीच मुडेरा गांव के पावर हाउस के पास आधा दर्जन लोग उनकी स्कार्पियों गाड़ी पर पथराव करने लगे.

गाड़ी पर पथराव करने के बाद हम’लावर फरार हो गए.वहीँ इसके बाद पुलिस को सूचना देने के बाद महंत कौशलेंद्र बिना कार्यक्रम में शामिल हुए ही वापस लौट आये. सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी सुरेन्द्र सिह मठ पहुंचे. इस मामले में सीओ केपी सिह ने भी जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है. हालाँकि ऐसा करने वाले कौन लोग थे इसके बारे में अभी पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 hours ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 day ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

3 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago