कोराना वायरस को लेकर बलिया में सुगबुगाहट, जिला अस्पताल में शुरू की गई ज़रूरी तैयारी

बलिया डेस्क: चीन के बाद अब भारत में भी कोरोना वाय रस को लेकर काफी सतर्कता बरती जा रही है. इसके प्रकोप को देखते हुए यहाँ बलिया में भी इसके इलाज के लिए लिए डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को तैयार किया जा रहा है. दर असल भारत में भी इसके कई मरीज़ पाए गए हैं. हालाँकि अभी उत्तर प्रदेश में इसका एक भी मामला सामने नहीं आया है लेकिन फिर भी कोई कोताही नहीं की जा रही है. बलिया में थ्री लेयर मास्क व थर्मल इमेजर मशीन भी मंगाई गई है.

इसकी जानकारी सीएमएस डा बीपी सिंह ने दी है. उन्होंने भरोसा दिलाया है कि बलिया के जिला अस्पताल में एं’टी वा यरल ड्रग की वायल मौजूद है. उन्होंने कहा है कि सारी तैयारी कर ली गयी है और इसके जांच और इलाज में किसी भी तरह कि परेशानी नहीं आएगी. वहीँ आइसोलेशन वार्ड में चार बेड अलग से कोरोना वायरस के लिए रिज़र्व कर दिए गए हैं.

ऐसे में अगर बलिया में इस तरह का कोई मामला पेश आता है तो जाँच की जाएगी और अगर इसके होने की पुष्टि होने के बाद मरीज़ को 14 दिनों तक यहाँ रखकर इलाज किया जायेगा. इसी वार्ड में उसे रखकर डॉक्टर उस पर निगरानी रखेंगे. आपको बता दें की चीन में महामारी कि तरफ फैलता कोरोना वायरस संक्रमित मरीज़ के संपर्क में आने और खासने और छींकने से फैलता है.

तेज़ बुखार, सिर दर्द, खांसी, निमोनिया, थकान, जुखाम से लेकर श्वसन तंत्र की गंभीर समस्या इसके लक्षण हैं. वहीँ जानवरों और इंसान दोनों को यह वायरस संक्रमित करता है. यह भी पता चला है शोध में की यह वायरस सांपों के जरिए इंसान में पहुंचा है. बहरहाल, फिलहाल बलिया अभी इसे महफूज़ है लेकिन एहतियातन इसके लिए बेड का अलग से इंतजाम करने के साथ साथ थ्री लेयर मास्क और थर्मल इमेजर मशीन लगा दी गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago