Categories: बलिया

बलिया में युवा चेतना ने 500 लोगों में किया चवनप्राश वितरण

बलिया में सगरपाली, फेफना और सिंहाचवर में युवा चेतना के द्वारा 500 से अधिक लोगों के बीच चवनप्राश का वितरण किया गया। इस दौरान युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की हमारी प्राथमिकता समाज में सबको जोडे रखना है।

सिंह ने कहा की लोग स्वस्थ रहें इसके लिए उनका फिट रहना आवश्यक है। चवनप्राश वितरण का उद्देश्य है की लोग स्वस्थ रहें। युवा चेतना समाज में लगातार ग़रीब वर्ग के लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयासरत है। सिंह ने कहा की गरीब वर्ग को सशक्त करने हेतु हम काम कर रहे है।

सिंह ने कहा की हमारा उद्देश्य राजनीति नहीं है हम गरीब को मुख्यधारा से जोड़ने हेतु प्रयास कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की देश की आजादी के बाद कुछ नेताओं और पार्टीयों का मुख्य लक्ष्य अपने परिवार का संवर्द्धन रहा है जिसका हम विरोध कर रहे हैं।श्री सिंह ने कहा की हम राजकुमारों के ग़ुलाम नहीं हो सकते। सिंह ने कहा की लोहिया और जयप्रकाश नारायण के नाम पर राजनीति करने वाले लोग समाजवाद के जगह परिवारवाद का झंडा बुलंद करने में व्यस्त हैं।

सिंह ने कहा की हम अंतिम दम तक परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।श्री सिंह ने कहा की आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है आज अमेरिका और चीन जैसे सशक्त देश हमारे ओर देख रहे हैं।

इस अवसर पर मोहन सिंह, बैजू राय, अजय ओझा, चमचम तिवारी, निखिल पांडेय, शिवपाल यादव, रवि बिंद, रमेश बिंद, पप्पू यादव, किशन राय आदि उपस्थित रहे।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

2 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago