एयरपोर्ट की तरह दिखेगा बलिया का रेलवे स्टेशन

अब बलिया का रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेगा। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। अब योजना में शामिल प्रत्येक रेलवे स्टेशन का 41 करोड़ की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। इस योजना में बलिया का नाम भी शामिल है और जल्द ही जिला स्टेशन आधुनिक और नए कलेवर में नजर आएगा।

बलिया स्टेशन के टिकट घर के सामने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का ऑनलाइन प्रसारण हुआ। इस दौरान मंच पर सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, स्वतंत्रता सेनानी राम विचार पांडेय, विधायक केतकी सिंह, डीएम रविंद्र कुमार, एसपी एस आनन्द सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनता पीएम से वर्चुअल जुड़े थे।

सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि 41 करोड़ रुपये में स्टेशन पर आने वाले 50 वर्षो की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं बढ़ेंगी। स्टेशन पर चार एक्सलेटर, चार लिफ्ट, 12 मीटर चौड़ा फुट ब्रिज, प्लेटफार्म दो, तीन व चार पर यात्री शेड़, वेटिंग हाल, चार नंबर प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ेगी।

इसके अलावा स्टेशन पर पार्सल स्टोर का निर्माण, स्टेशन के दोनों तरफ सड़क का निर्माण, फसाड लाइट लगेगी। दिव्यांगजनों की सुविधाएं बढ़ेंगी। दूसरे फेस में उत्तरी प्रवेश द्वार भवन का निर्माण व सर्कुलेटिंग परिसर का सुंदरीकरण, कर्मचारी आवास का निर्माण होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago