बलिया में कोतवाली क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 16 साल के एक किशोर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस के मुताबिक़ बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज, परिसर में गोलू गोंड (16 ) का शव शनिवार की सुबह पेड़ से फांसी के फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजीव सिंह ने बताया कि गोलू बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…