बलिया में युवा चेतना का किसान महापंचायत के जरिए हल्ला बोल, उमड़ा जनसैलाब !

बलिया में युवा चेतना ने किसान महापंचायत का आयोजन किया । वहीं इस महापंचायत में हज़ारों के संख्या में किसान-नौजवान का जनसैलाब उमड़ पड़ा । स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किसान महापंचायत का शुभारंभ किया।

उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की भाजपा सरकार किसान विरोधी है।किसान आंदोलन को मोदी सरकार गोली के बल पर दबाने का साजिश कर रही है।युवा चेतना किसान आंदोलन के साथ है।

स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की देश की अस्मिता का सवाल है सबको एक होना होगा।स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की किसानों पर अत्याचार हो रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा की देश का भगवान 70 दिनों से अपना अधिकार माँग रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन हैं।श्री सिंह ने कहा की देश में अघोषित आपातकाल है हम नौजवानों को आगे आना होगा।

श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार के खिलाफ किसान देश के लिए खड़ा है एसी स्थिति हम नौजवानों को भी आगे आना होगा।श्री सिंह ने कहा की युवा चेतना राकेश टिकैत के साथ है हम पूरे पूर्वांचल में किसान महापंचायत करेंगे।

श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार का उद्देश्य अंबानी-अड़ानी का विकास है।श्री सिंह ने कहा की महापंचायत रोकने हेतु योगी सरकार ने अपनी पुलिस को भेज दिया पर हम रुकने वाले नहीं हैं।

श्री सिंह ने कहा की गांधी बनाम गोडसे की लड़ाई में हम गांधी के साथ खड़े हैं पर भाजपा गोडसे के साथ है।श्री सिंह ने कहा की 2022 में योगी सरकार को उखाड़ फेंकने हेतु कार्यकर्ताओं को सक्रिय होना होगा।

श्री सिंह ने कहा की मोदी-योगी सरकार हिंदू-मुस्लिम राजनीति के बल पर जनता को मूर्ख बना रही है।श्री सिंह ने कहा की मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा। किसान-नौजवान प्रतिनिधियों ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी एवं युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह को 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया।

महापंचायत का अध्यक्षता शिवजी राय ने वहीं संचालन डा. सुनील राय ने किया।महापंचायत को अमितेष सिंह बबुआ,जीशान अहमद अंसारी,अजय राय मुन्ना,मोहन सिंह,बैजू राय,सैफ नवाज,राकेश खरवार,अजय ओझा,सन्नी तिवारी,चमचम तिवारी,निखिल पांडेय,रवि बिंद,नरोत्तम सिंह बागी,नकुल राय,सोनू शाह,बब्लु राय,अजय तिवारी,आदित्य चौबे,मोनु राय आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago