बाज़ार के अंग हैं रेहड़ी पटरी वाले उन्हें दिलाएँगे सरकारी योजनाओं का लाभ- बलिया डीएम

बलिया:  बलिया के पटरी दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना का लाभ दिलाने के लिए  जिले में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम ने कहा कि  पटरी व्यवसायी किसी भी कस्बे का आवश्यक अंग होता है। वह अपनी मेहनत के बूते समाज के बहुसंख्य लोगों तक सही दाम पर बुनियादी आवश्यकता की चीजों को उपलब्ध कराता है। इसीलिए भारत सरकार ने उनके सुव्यवस्थित व्यवसाय के लिए तमाम सुविधाएं दी है।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य यही है कि पथ विक्रेता पीएम स्वनिधि के तहत आसानी से मिलने वाले लोन से व्यापार शुरू कर आर्थिक प्रगति करें। सरकार ने पटरी दुकानदारों के लिए दस हजार का सिक्योरिटी फ्री लोन, डिजिटल लेनदेन पर एक हजार दो सौ तक का कैशबैक, समय से भुगतान पर अगली बार बड़ा लोन व नियमित भुगतान पर सात प्रतिशत ब्याज सब्सिडी की सुविधा दी है। उन्होंने अपील किया कि व्यवस्थित व स्वच्छता का ध्यान रखते हुए व्यापार करें और समाज की जरूरत बनें रहें।

सीडीओ विपिन जैन ने आवाह्न किया कि पीएम स्वनिधि के लोन का समुचित उपयोग कर अपने व अपने परिवार को बेहतर बनाने के साथ एक प्रतिष्ठित व्यापारी की तरह लोन जमा कर अपनी क्रेडिट को कायम रखें। सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, ईओ दिनेश विश्वकर्मा व पीओ डूडा अरविंद पांडेय के विशेष प्रयास से यह आयोजन हुआ।

स्वच्छता सम्बन्धी अपील पर पटरी दुकानदारों ने दिया भरोसा

डीएम श्री शाही ने कहा कि पथ विक्रेताओं से मेरा पुराना नाता रहा है। बनारस नगर आयुक्त के रुप में तैनाती के दौरान पथ विक्रेताओं की देन रही कि महज एक वर्ष में स्वच्छता के क्षेत्र में बनारस की रैंकिंग में आश्चर्यजनक सुधार दिखा। तब वहां हर पटरी दुकानदार लाल व नीली डस्टबिन व दफ़्ती पर स्वच्छता जागरूकता सन्देश लेकर बैठता था। उसी जागरूकता की वजह से वह व्यापक सुधार हुआ। यहां भी आप सबके सहयोग से ऐसा हो सकता है। पटरी दुकानदारों ने सामूहिक रूप से तेज आवाज में आश्वस्त किया कि बलिया में भी हर ठेले पर ऐसा मिलेगा।

डिजिटल भुगतान की दी गई जानकारी

डूडा के परियोजना निदेशक अरविंद पांडेय ने डिजिटल ट्रांजेक्शन, जैसे क्यूआर कोड के जरिए कैसे कोई भुगतान प्राप्त करें, आदि के बारे में विस्तार से बताया। प्रेक्टिकल रुप में एक रुपये का ट्रांजेक्शन करके सबको दिखाया भी गया। कहा, इस डिजिटल युग में यह बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर सभी पटरी दुकानदारों में क्यूआर कोड का वितरण भी हुआ। बैंक से आए प्रतिनिधि ने बैंकों की ओर से कोई दिक्कत नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। अभिलेख के रूप में स्ट्रीट वेंडर का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड व दो फोटो लेकर ही बैंक जाने को कहा।

सैकड़ों पथ विक्रेताओं का हुआ पंजीकरण, प्रमाण-पत्र का वितरण

कैम्प में पथ विक्रेताओं का पंजीकरण हुआ और नगरपालिका की ओर से जारी प्रमाण-पत्र का वितरण जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही व सीडीओ विपिन जैन ने किया। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट नागेंद्र सिंह, चेयरमैन अजय कुमार, ईओ दिनेश विश्वकर्मा, पटरी दुकानदार समिति के सचिव विकास पांडेय लाला, उपाध्यक्ष अशोक कुमार व सैकड़ों की संख्या में पटरी दुकानदार मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago