बलिया डेस्क : सपनों का पूरा होना बड़ी बात होती है. सपने सभी देखते हैं. कुछ पूरे हो जाते हैं और कुछ अधूरे ही रह जाते हैं. आज हम आपको बलिया के एक बेटे की कहानी बताने जा रहे हैं. इस कहानी में माँ ने भी सपना देखा और बेटे ने भी.
बेटे ने कड़ी मेहनत की. धैर्य से काम लिया और आज वह दिन आ गया जब उनके सपने पूरे हुए हैं. मानपुर हरिजन बस्ती के रहने वाले 26 वर्षीय बलिराम कुमार अब उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हो गए हैं. तैनाती के बाद जब वह पहली बार अपने गाँव आए तो सभी ने उनका गाने बाजे के साथ ज़ोरदार स्वागत हुआ.
सभी को अपने गांव के इस बेटे पर गर्व था. सभी का सीमा गर्व से चौड़ा था. बस्ती के लोगों ने उनका माले के साथ स्वागत किया. अपने बेटे की इस कामयाबी को देखकर माँ गदगड थीं. उनकी आँखों में ख़ुशी के आँसु थे. लोग बताते हैं कि बलिराम कुमार बचपन से ही बेहद कर्मठ और मेहनती रहे हैं.
पढ़ाई में उनकी हमेशा से दिलचस्पी रही. सभी को उम्मीद थी कि एक न एक दिन बलिराम कुछ करेंगे और बलिराम ने भी किसी को निराश नहीं किया. उन्होंने महज़ अपना ही नहीं बल्कि पूरी बस्ती के लोगों का सपना पूरा किया है.
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…