बेल्थरारोड। केंद्र सरकार के द्वारा लॉन्च की गई अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है। अब बलिया के युवा भी सड़कों पर उतर आए हैं। बेल्थरारोड में योजना के विरोध में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
बेल्थरारोड में युवा सुबह से ही स्थानीय कृषि मंडी के पास जुटने लगे। धीरे-धीरे जब उनकी संख्या बढ़ती गई, तो युवा अग्निपथ वापस लेने के लिए नारेबाजी करने लगे। मौके पर पहुंचे उभांव एसएचओ को भी युवाओं ने घेर लिया। पुलिस से बातचीत के बाद युवा अपनी मांग का ज्ञापन देने तहसील की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान युवा जमकर नारेबाजी कर रहे थे।
युवाओं का दल चौधरी चरण सिंह चौराहे पर पहुंचा। जहां पर एसडीएम राजेश कुमार गुप्ता आ गए। इस दौरान युवाओं को वहीं रोक एसडीएम व एसएचओ उनसे बातचीत करने लगे। बातचीत में युवाओं ने अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि सरकार को यह फैसला तुरंत वापस लेना चाहिए। जो युवा दो सालों से लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनका हाल बेहाल है।
इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। युवाओं ने कहा कि सरकार चार साल बाद उन्हें पेंशन भी देने की बात कहती तो कुछ समझ में आता। चार साल बाद हम युवा भटकने को मजबूर हो जाएंगे। युवाओं ने इस दौरान सेना भर्ती परीक्षा के रद्द होने की बात उठाई। एसडीएम ने कहा कि युवाओं की बात ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। इसके बाद युवा शांत हुए।
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…